Ro no D15139/23

आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा

रायपुर , 30 सितंबर 2026/आयुष विभाग द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत नागरिकों के शारीरिक, मानसिक, बौध्दिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने हेतु राज्य में वर्ष 2015 से 32 आयुष योगा वेलनेस सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक योग की परंपरा को पहुँचाना तथा आधुनिक जीवनशैली में उत्पन्न तनाव, अवसाद एवं अस्वस्थता से मुक्ति दिलाना है।

राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित योगा वेलनेस सेंटरों में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा योगासन, प्राणायाम, ध्यान, सूर्य नमस्कार, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आहार परामर्श जैसी गतिविधियाँ नियमित रूप से कराई जा रही हैं। इन केन्द्रों में निःशुल्क नागरिकों को दैनिक योगाभ्यास की सुविधा दी जा रही है। योगा वेलनेस सेंटर न केवल स्वास्थ्य संवर्धन के केंद्र हैं बल्कि “रोग से मुक्त जीवन की ओर जनआंदोलन” के रूप में उभर रहे हैं। विभाग का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को योग से जोड़ना और “फिट इंडिया” की भावना को साकार करना है।

इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, दवाओं पर निर्भरता कम करने तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में उल्लेखनीय परिणाम देखने को मिल रहे हैं। विभाग द्वारा समय-समय पर योग शिविर, कार्यशाला एवं विशेष अभियान भी आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। अब तक कुल 13 लाख से अधिक लाभार्थियों ने आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से अपने स्वास्थ्य में सुधार प्राप्त किया है।

  • Related Posts

    बस्तर में सेवा सेतु शिविरों में पीएम सूर्य घर

      मुफ्त बिजली योजना को लेकर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देश एक ही छत के नीचे मिलेगी पंजीयन से लेकर लोन तक की सुविधा जगदलपुर, 30 सितंबर 2026/ राज्य…

    Read more

    बस्तर में 8,200 घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने का लक्ष्य

      जगदलपुर, 30 सितंबर 2026/ राज्य शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में बस्तर जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर