
युवा रत्न सम्मान की विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान, युवा रत्न सम्मान (सामाजिक कार्य), साहित्य, नवाचार, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन, कला एवं संगीत तथा लोककला शामिल हैं। इन क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से समाज और प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले युवाओं को सम्मान के लिए चयनित किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत चयनित स्वैच्छिक संगठन को पदक, प्रशस्ति-पत्रध्प्रमाण-पत्र तथा सम्मान स्वरूप 5 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए चयनित युवा को 2.50 लाख रुपये, जबकि अन्य युवा रत्न सम्मान श्रेणियों में चयनित प्रत्येक युवा को 1 लाख रुपये की सम्मान राशि के साथ पदक, शाल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
इस योजना के अंतर्गत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवा आवेदन कर सकते हैं। जिले के ऐसे युवा जिन्होंने सामाजिक सेवा, साहित्य, शिक्षा, खेल, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, स्वास्थ्य, मीडिया, तकनीक, कला-संगीत अथवा लोककला सहित किसी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है, वे निर्धारित अवधि में अपना आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। इच्छुक पात्र युवा आवेदन एवं योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।









