Ro no D15139/23

’मरीन ड्राइव तालाब एवं परिसर में 01 अक्टूबर को होगा सामूहिक स्वच्छता श्रमदान

प्रातः 7ः30 बजे जनसहभागिता से चलाया जाएगा सफाई अभियान, स्वच्छता के लिए श्रमदान कर नागरिक निभाएंगे अपनी भागीदारी

अम्बिकापुर 30 सितम्बर 2026/   सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत बुधवार, 01 अक्टूबर 2026 को स्थानीय मरीन ड्राइव तालाब एवं उसके आसपास के परिसर में जनसहभागिता से सामूहिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 7रू30 बजे से प्रारंभ होगा। इस दौरान सामूहिक श्रमदान के माध्यम से तालाब एवं आसपास के परिसर की साफ-सफाई की जाएगी।

अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। स्वच्छता श्रमदान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।

जनसहभागिता से होगी तालाब एवं परिसर की सफाई
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 01 अक्टूबर को प्रातः 7ः30 बजे मरीन ड्राइव तालाब एवं परिसर में उपस्थित होकर प्रतिभागी सामूहिक रूप से श्रमदान करेंगे। इस दौरान तालाब के आसपास एवं सार्वजनिक परिसर की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत यह आयोजन “सेवा मेरा योगदान” की भावना के साथ नागरिकों को स्वच्छता के सेवा कार्य से जोड़ने की पहल है। वहीं स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से स्वच्छता को सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।

नागरिकों से सहभागिता की अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों से स्वच्छता के इस सामूहिक प्रयास में सहभागिता करते हुए श्रमदान में शामिल होने की अपील की है। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के साथ अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने का संदेश भी व्यापक स्तर पर पहुंचेगा।

  • Related Posts

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया बचत का उजाला

    – पहले 4 से 5 हजार रूपए प्रतिमाह आता था बिजली बिल, 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी से सौर ऊर्जा बनी राहत का आधार राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को किया जाएगा सम्मानित

    राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव शहर के भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर