Ro no D15139/23

लुण्ड्रा विकासखंड के 367 स्कूलों में हुआ न्यौता भोज, बच्चों के साथ भोजन कर साझा की सहभागिता की भावना

माध्यमिक शाला खालपारा उदारी से हुई शुरुआत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार ने स्वयं बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संकुल समन्वयकों, प्राचार्यों एवं शिक्षकों की रही सहभागिता

अम्बिकापुर 30 सितम्बर 2026/   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को लुण्ड्रा विकासखंड के सभी 367 स्कूलों में न्यौता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम की शुरुआत माध्यमिक शाला खालपारा उदारी से हुई। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार ने स्वयं बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे आत्मीय संवाद किया। न्यौता भोज के माध्यम से विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता, आपसी जुड़ाव और सेवा की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

विकासखंड के सभी स्कूलों में आयोजित न्यौता भोज को लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संकुल समन्वयकों, प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया।

बच्चों के बीच बैठकर बीईओ ने किया न्यौता भोज
माध्यमिक शाला खालपारा उदारी में आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार स्वयं बच्चों के बीच बैठे और उनके साथ न्यौता भोज किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत भी की। अधिकारी और बच्चों के एक साथ बैठकर भोजन करने से कार्यक्रम में आत्मीयता और सहभागिता का वातावरण बना।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जय प्रकाश गुप्ता, बीआरसी अजय सिंह तथा शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी 367 स्कूलों में हुआ आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत न्यौता भोज कार्यक्रम को पूरे लुण्ड्रा विकासखंड में व्यापक स्वरूप देते हुए सभी 367 स्कूलों में आयोजित किया गया। संबंधित संकुल समन्वयकों, प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने आपसी समन्वय से अपने-अपने विद्यालयों में आयोजन सुनिश्चित किया।

न्यौता भोज के माध्यम से बच्चों के साथ आत्मीय जुड़ाव के साथ विद्यालय और समुदाय के बीच सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग की सक्रिय भागीदारी से विकासखंड के सभी स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम ने “सेवा मेरा योगदान” की भावना को आगे बढ़ाया।

  • Related Posts

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया बचत का उजाला

    – पहले 4 से 5 हजार रूपए प्रतिमाह आता था बिजली बिल, 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी से सौर ऊर्जा बनी राहत का आधार राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को किया जाएगा सम्मानित

    राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव शहर के भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर