Ro no D15139/23

नगर पालिक निगम दुर्ग के ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का हुआ सम्मान

*गर्भवती माताओं की गोद भराई, छह माह पूर्ण कर चुके बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन*

 

रायपुर, 30 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक-17 कादम्बरी नगर स्थित आंगनबाड़ी भवन में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और कुपोषण की रोकथाम के प्रति जागरूकता का संदेश देने के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके माध्यम से महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पौष्टिक आहार सहित विभिन्न सेवाओं एवं गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां ही स्वस्थ पीढ़ी की आधारशिला है। गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण का सीधा प्रभाव आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य पर पड़ता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन घर-घर पहुंचकर महिलाओं और परिवारों को पोषण के प्रति जागरूक करने तथा कुपोषण की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

*गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश*

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। वहीं छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस अवसर पर माताओं को गर्भावस्था और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। बच्चों को खीर, पूरी-हलवा, केला, सलाद, लड्डू सहित विभिन्न पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित की गई।

 

कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी श्री देव नारायण चन्द्राकर, वार्ड पार्षद श्रीमती सुरूचि पाटिल, श्रीमती रंजीता पाटिल, श्रीमती जयश्री राजपूत सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, मितानिन, माताएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्यपाल  डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट

      रायपुर, 17 नवंबर 2026/राज्यपाल  रमेन डेका से आज रक्तवीर श्री ऋषि अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को रक्तदान के क्षेत्र में किए जा रहे अपने…

    Read more

    नगर निगम चिरमिरी में 9 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये के 89 विकास कार्यों को अनुमति

      पेयजल पाइपलाइन का होगा विस्तार, बनेंगी सड़कें, नालियां और फुटपाथ रायपुर, 17 नवम्बर 2026/मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में 9 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी