Ro no D15139/23

हर पर्व पर दोगुनी हो रही खुशियां, महतारी वंदन बना सरिता का आर्थिक सहारा

 

हर माह मिल रहे एक हजार रुपये ने बढ़ाया आत्मविश्वास, आयमूलक गतिविधियों से अब 10 से 12 हजार रुपये तक हो रही मासिक आय

परिवार की जरूरतें खुद पूरी कर रहीं सरिता यादव, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

रायपुर, 1 अक्टूबर 2026/ महतारी वंदन योजना महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता देकर उनके जीवन में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है। जशपुर जिले की श्रीमती सरिता यादव के लिए भी योजना से मिलने वाली राशि आर्थिक संबल बनी है। नियमित सहायता और अपनी मेहनत से की जा रही आयमूलक गतिविधियों के जरिए अब वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सरिता बताती हैं कि पहले घर की छोटी-बड़ी आर्थिक जरूरतों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। नियमित आय का साधन नहीं होने के कारण त्योहारों और विशेष अवसरों पर परिवार की अतिरिक्त जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल होता था। ऐसे समय में सीमित संसाधनों के बीच खर्च का प्रबंधन करना उनके लिए बड़ी चुनौती थी।

महतारी वंदन ने दिया सहारा, मेहनत ने बढ़ाई आय

महतारी वंदन योजना से जुड़ने के बाद सरिता को प्रतिमाह एक हजार रुपये की नियमित आर्थिक सहायता मिलने लगी। इस राशि ने उन्हें अपनी जरूरतों के लिए आर्थिक सहारा दिया। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं को आयमूलक गतिविधियों से जोड़कर अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में भी कदम बढ़ाए।

आज महतारी वंदन से मिलने वाली सहायता और अन्य आयमूलक गतिविधियों से उनकी मासिक आय लगभग 10 से 12 हजार रुपये तक हो जाती है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है और वे घर की आवश्यकताओं को पहले की तुलना में अधिक सहजता से पूरा कर पा रही हैं।

अब त्योहारों पर जरूरतों की चिंता कम, खुशियां हुईं दोगुनी

सरिता के लिए इस आर्थिक बदलाव का असर त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी दिखाई देता है। वे बताती हैं कि पहले पर्व-त्योहार आने पर अतिरिक्त खर्च की चिंता रहती थी, लेकिन अब अपनी आय होने से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में पहले जैसी परेशानी नहीं होती। अपनी कमाई से घर-परिवार के लिए कुछ कर पाने की खुशी ने उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है।

“अब अपने पैरों पर खड़ी हूं”

श्रीमती सरिता यादव कहती हैं, “हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से मैं अपने घर की आर्थिक जरूरतों को पूरा कर पाती हूं। इस योजना के कारण मैं आत्मनिर्भर बन पाई हूं और अपने पैरों पर खड़ी हो पाई हूं। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ शासन और विष्णु भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।”

सरिता यादव की कहानी नियमित आर्थिक सहायता और स्वयं के प्रयासों से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदमों का उदाहरण है। महतारी वंदन से मिली राशि उनके लिए न केवल घर की छोटी-बड़ी जरूरतों में सहारा बनी है, बल्कि अपनी मेहनत से आय बढ़ाने और परिवार के आर्थिक निर्णयों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आत्मविश्वास भी दे रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप