Ro no D15139/23

माताओं को बच्चे के जन्म पर 5 पौधों की भेंट, मातृत्व के साथ हरियाली का संकल्प

 

रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को साकार करते हुए रायपुर जिला प्रशासन की ‘प्रोजेक्ट ग्रीन पालना’ पहल मातृत्व की खुशी को हरियाली के संकल्प से जोड़ रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय के मंशानुरूप चल रहे इस अभिनव प्रयास के तहत शासकीय अस्पतालों में प्रसव के बाद प्रसूता माताओं को फलदार पौधे भेंट किए जा रहे हैं, ताकि एक नई जिंदगी के आगमन के साथ धरती पर एक नए वृक्ष का भी जन्म हो।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में इस अभियान के तहत 30 सितंबर को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र जैसे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हीरापुर – 01, एम.सी.एच. कालीबाड़ी – 01, अभनपुर – 01,  चंगोराभाठा – 01, तिल्दा – 01,  बिरगांव, मोवा – 01 सहित
कुल 08 प्रसूता माताओं को 40 फलदार पौधे भेंट किए गए।

अब तक इस योजना के तहत कुल 13,744 प्रसूता माताओं को 68,720 पौधे भेंट किए जा चुके हैं। प्रत्येक माता को 5-5 पौधे दिए जा रहे हैं जिनमें आम, अमरूद, मुनगा (सहजन), पपीता और आंवला जैसे पोषणयुक्त फलदार प्रजातियां शामिल हैं।
समाज के लिए क्यों है यह मॉडल फायदेमंद ?
1. पर्यावरण और स्वास्थ्य का संगम: एक पौधा बड़े होने पर धूल कणों सोखता है और पर्याप्त ऑक्सीजन देता है। यह नवजात के लिए शुद्ध वातावरण की नींव है।

2. कुपोषण के खिलाफ लड़ाई: आम, आंवला, मुनगा और पपीता विटामिन और आयरन से भरपूर हैं। यह पौधे आने वाले वर्षों में परिवार के लिए पोषण की सुरक्षा बनेंगे।

3. भावनात्मक जुड़ाव: माताएं अपने बच्चे के साथ-साथ पौधे को भी बढ़ता देखती हैं। यह “मेरे बच्चे का पेड़” का भाव बच्चे में भी प्रकृति के प्रति प्रेम जगाता है।

4. आर्थिक सशक्तिकरण: 3-4 साल में ये फलदार पेड़ फल देने लगेंगे, जो ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों के लिए अतिरिक्त आय और आहार का साधन बनेंगे।
प्रोजेक्ट ग्रीन पालना सिर्फ पौधा वितरण नहीं, बल्कि यह मातृत्व को सम्मान और प्रकृति को संरक्षण देने की दोहरी सोच है। यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और संवेदनशील समाज दोनों का निर्माण कर रहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

        1. मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद…

    Read more

    फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का मिलेगा अवसर

      धमतरी, 18 नवंबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया शुरू हो…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी