Ro no D15139/23

जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता, आंगनवाड़ी केन्द्रों को दिए खिलौने और बच्चों का किया उत्साहवर्धन

रायपुर, 01 अक्टूबर 2026। आंगन मिलन सम्मेलन के अंतर्गत रायपुर जिले के 206 आंगनवाड़ी केन्द्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, माताओं, बच्चों तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस अवसर पर माताओं एवं परिवारजनों को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक देखभाल, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, बच्चों के उचित पोषण, स्वास्थ्य तथा प्रारंभिक बाल विकास से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

सम्मेलन में जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए खिलौने एवं अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान की गई तथा विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा माताओं एवं परिवारों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सर्वांगीण विकास के लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं का नियमित लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सहयोग प्रदान करने वाले साथी कार्यकर्ताओं, साहित्यिकों एवं मितानिनों का सम्मान भी किया गया।

जिले में समोदा 1,2,3,4 में नगर पंचायत अध्यक्ष, आलेखुटा में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रकला ध्रुव, जनपद सदस्य राजेश्वरी ध्रुव, सरपंच भागेश्वरी सिन्हा, मोखेतरा में सरपंच उपेंद्रा देशलहरे एवं जनप्रतिनिधियों तथा देवपुरी में पूर्व विधायक श्री नंदे साहू जी एवं वार्ड 53, 54, 55 के पार्षदगणों की उपस्थिति में गोदभराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज, स्वस्थ बच्चा प्रतियोगिता एवं कार्यकर्ता-सहायिका सम्मान कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर माय भारत यूथ वालिंटियर्स ने वृद्धजनों की सेवा कर मनाया दिवस

    कवर्धा, 1 अक्टूबर 2026। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, कवर्धा के संयुक्त तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल के मार्गदर्शन…

    Read more

    ब्रेल से कलेक्टर का नाम लिखा, टेलर फ्रेम से दिखाई गणित की प्रतिभा, बच्चों के बीच पहुंचीं कलेक्टर

    विद्यार्थियों की प्रतिभा देख कलेक्टर ने की सराहना, पढ़ाई के साथ कौशल प्रशिक्षण और सुविधाओं की ली जानकारी*   *कलेक्टर ने सिंघनपुरी के दृष्टि एवं श्रवणबाधित विद्यालय का किया अवलोकन*…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग