
*सेवा संकल्प अभियान*
राजनांदगांव 01 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र राजनांदगांव में सेवा मेरा योगदान के तहत सायबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन ने विद्यार्थियों को सायबर क्राइम से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने तथा सायबर सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में पुलिस चौकी प्रभारी एवं एसआई श्री नरेश कुमार बंजारे ने डिजिटल अरेस्ट एवं ऑनलाइन ठगी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। एएसआई श्री हरिश टेम्भुरकर ने यातायात एवं ट्रैफिक संबंधी नियमों की जानकारी दी तथा यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। सहायक प्राध्यापक एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार साहू ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा किसी के साथ ओटीपी साझा नहीं करने की जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. नितिन तुर्रे, डॉ. मनोज चन्द्राकर, डॉ. शिवाजी लिमजे, डॉ. अभय बिसेन, डॉ. डीपी चौधरी, डॉ. महेन्द्र देशमुख, डॉ. पूजा साहू, डॉ. डिकेश्वर निषाद, डॉ. छविराज बघेल सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।









