Ro no D15139/23

स्वच्छता ही सेवा के तहत संत निरंकारी मंडल ने किया श्रमदान

*सेवा संकल्प अभियान*

 

*- त्रिवेणी परिसर एवं झूलेलाल घाट में जनप्रतिनिधियों और स्वच्छता अमले के साथ चलाया सफाई अभियान*

 

राजनांदगांव 01 अक्टूबर 2026। स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत-विकसित भारत की थीम पर शहर में निरंतर स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान में सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आज संत निरंकारी मंडल के सदस्यों ने नगर निगम के जनप्रतिनिधियों एवं स्वच्छता अमले के साथ त्रिवेणी परिसर तथा झूलेलाल घाट के आसपास श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। महापौर श्री मधुसूदन यादव, निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा सहित महापौर परिषद के सदस्यों, पार्षदों तथा संत निरंकारी मंडल के संयोजक श्री रूपलाल राजवानी, सेवादल संचालक श्री बलीराम साहू सहित मंडल के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। इस दौरान परिसर एवं घाट के आसपास से कचरा, झिल्ली-पन्नी तथा अन्य अपशिष्ट एकत्र किए गए। साथ ही कंटीली झाडिय़ों की सफाई कर श्रमदान किया गया।

महापौर श्री मधुसूदन यादव ने स्वच्छता ही सेवा में सहभागिता के लिए संत निरंकारी मंडल के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मंडल एक सेवाभावी संस्था है, जो विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता से जोडऩा और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। जनभागीदारी से ही शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प प्रभावी रूप से पूरा किया जा सकता है।

निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत 17 सितंबर से शहर में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान में सामाजिक संस्थाओं, नागरिकों, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता मिल रही है। स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण सहित अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, श्री राजेश जैन रानू एवं श्री डीलेश्वर साहू, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा सहित पार्षदगण, संत निरंकारी मंडल के सेवादल सदस्य, स्वच्छता दीदियां एवं नगर निगम का स्वास्थ्य अमला उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर माय भारत यूथ वालिंटियर्स ने वृद्धजनों की सेवा कर मनाया दिवस

    कवर्धा, 1 अक्टूबर 2026। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, कवर्धा के संयुक्त तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल के मार्गदर्शन…

    Read more

    ब्रेल से कलेक्टर का नाम लिखा, टेलर फ्रेम से दिखाई गणित की प्रतिभा, बच्चों के बीच पहुंचीं कलेक्टर

    विद्यार्थियों की प्रतिभा देख कलेक्टर ने की सराहना, पढ़ाई के साथ कौशल प्रशिक्षण और सुविधाओं की ली जानकारी*   *कलेक्टर ने सिंघनपुरी के दृष्टि एवं श्रवणबाधित विद्यालय का किया अवलोकन*…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग