Ro no D15139/23

मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची तैयार करने अधिकारी नियुक्त

*त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026*

राजनांदगांव 01 अक्टूबर 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत विकासखंडवार ग्राम पंचायतों के लिए मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची तैयार करने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की सहायता के लिए सहायक अधिकारी तथा अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति की है। जारी आदेश अनुसार अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय को छुरिया एवं डोंगरगढ़ विकासखंड तथा अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा को राजनांदगांव एवं डोंगरगांव विकासखंड के लिए अपीलीय अधिकारी नियुक्ति किया गया है। राजनांदगांव, डोंगरगांव, छुरिया एवं डोंगरगढ़ विकासखंड के संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा संबंधित तहसीलदार को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्ति किया गया है। राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत नायब तहसीलदार राजनांदगांव श्री रामलखन चौहान, डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत नायब तहसीलदार राजनांदगांव श्री सत्यपाल सिंह यादव, छुरिया विकासखंड अंतर्गत नायब तहसीलदार छुरिया श्री गंगाधर राव एवं डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत नायब तहसीलदार डोंगरगांव श्री चिराग रामटेके को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की सहायता के लिए सहायक अधिकारी नियुक्ति किया गया है।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर माय भारत यूथ वालिंटियर्स ने वृद्धजनों की सेवा कर मनाया दिवस

    कवर्धा, 1 अक्टूबर 2026। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, कवर्धा के संयुक्त तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल के मार्गदर्शन…

    Read more

    ब्रेल से कलेक्टर का नाम लिखा, टेलर फ्रेम से दिखाई गणित की प्रतिभा, बच्चों के बीच पहुंचीं कलेक्टर

    विद्यार्थियों की प्रतिभा देख कलेक्टर ने की सराहना, पढ़ाई के साथ कौशल प्रशिक्षण और सुविधाओं की ली जानकारी*   *कलेक्टर ने सिंघनपुरी के दृष्टि एवं श्रवणबाधित विद्यालय का किया अवलोकन*…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग