
*त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन 2026*
राजनांदगांव 01 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन 2026 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्वाचक नामावली तैयाकर करने के कार्यक्रम अंतर्गत प्रथम चरण में सोमवार 5 अक्टूबर 2026 तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति, प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कर्मचारियों का चयन एवं नियुक्ति, निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व प्राधिकृत कर्मचारियों का प्रशिक्षण एवं भारत निर्वाचन आयोग की 1 अक्टूबर 2026 की स्थिति में तैयार विधानसभा की अद्यतन निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त की जाएगी। मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 तक विधानसभा की निर्वाचक नामावली वार्डवार पृथक कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 तक प्रचलित परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली को वार्डवार एवं भागवार मार्किंग की जाएगी। सोमवार 12 अक्टूबर 2026 तक वार्डवार एवं भागवार चिन्हित निर्चाचकों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से दर्शित वार्ड के संबंधित भाग के अनुभाग में शिफ्ट किया जाएगा। मंगलवार 13 अक्टूबर 2026 तक निर्वाचक नामावली की चेकलिस्ट (पीडीएफ) तैयार किया जाएगा। बुधवार 14 अक्टूबर 2026 तक चेकलिस्ट (पीडीएफ) की जांच की जाएगी व त्रुटि सुधार की जाएगी। शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 तक चेकलिस्ट संशोधन पश्चात प्रारूप निर्वाचक नामावली मुद्रण जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रदाय किया जाएगा। बुधवार 21 अक्टूबर 2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचक नामावली का मुद्रण किया जाएगा एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा।
निर्वाचक नामावली तैयाकर करने के कार्यक्रम अंतर्गत द्वितीय चरण में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावा व आपत्तियां शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026 से प्राप्त की जाएगी। दावा व आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि व समय शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 अपरान्ह 3 बजे तक है। दावा व आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि मंगलवार 3 नवम्बर 2026 तक है। प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बुधवार 11 नवम्बर 2026 तक है। प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 13 नवम्बर 2026 तक है। दावा व आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर की जा सकती है। परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में 19 नवम्बर 2026 तक की जाएगी। सोमवार 23 नवम्बर 2026 तक चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी एवं पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपा जाएगा। शुक्रवार 27 नवम्बर 2026 तक अनुपूरक सूची का मुद्रण और अनुपूरक सूची का मूल सूची के साथ संलग्र की जाएगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन सोमवार 30 नवम्बर 2026 को किया जाएगा।









