Ro no D15139/23

पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी में राष्ट्रीय सेवा योजना की 57वीं स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 01 अक्टूबर 2026। पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना की 57वीं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत रंगोली, पेंटिंग, क्विंज, स्लोगन, भाषण एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन ने स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने नशा मुक्त राष्ट्र निर्माण की शपथ दिलाई।

प्राध्यापक डॉ. नितिन तुर्रे ने नशा मुक्त विकसित भारत बनाने तथा नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक प्राध्यापक डॉ. शिवाजी लिमजे ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष साहू ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, ध्येय तथा स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना, इतिहास, उद्देश्य एवं समाज में इसकी भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। एनएसएस का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में सेवा भावना, सामाजिक उत्तदायित्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास करना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, महाविद्यालय के विद्यार्थी, स्वयंसेवक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार) धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

       उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान श्री गुरुचरण मरार पहले परंपरागत…

    Read more

    अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर माय भारत यूथ वालिंटियर्स ने वृद्धजनों की सेवा कर मनाया दिवस

    कवर्धा, 1 अक्टूबर 2026। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, कवर्धा के संयुक्त तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल के मार्गदर्शन…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग