
*सेवा संकल्प अभियान*
राजनांदगांव 01 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत राजनांदगांव शहर के आंगनबाड़ी केन्द्र मोहारा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी, व्यंजन प्रदर्शनी, पोषण थाली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हितग्राहियों को पोषण स्वास्थ्य टीकाकरण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर 4 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं 1 बच्चे का अन्नप्रासन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मंजू सोनकर एवं श्रीमती सुधा महेश्वरी, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती ज्योति सोनकर एवं श्रीमती पूर्णिमा देवांगन, मितानिन श्रीमती गायत्री सोनकर एवं श्रीमती पार्वती साहू सहित माया यादव, अहिल्या चंद्राकर, सरोज प्रधान, ललिता प्रजापति एवं पोषण स्वास्थ्य में सहयोग के लिए अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्री आलोक श्रुति, संकुल शिक्षक श्री सुनील साहू, पर्यवेक्षक श्रीमती फेंकन देवांगन, मीरा देवांगन सहित वार्ड की महिलाएं, समूह की महिलाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन उपस्थित थे।









