Ro no D15139/23

गांव के विकास की कार्ययोजना अब ग्रामीणों की भागीदारी से, जीपीएम की सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा

*विकसित ग्राम पंचायत प्लान में गांव की जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप तय होंगे विकास कार्य*

 

*रोजगार, आजीविका संवर्धन, अधोसंरचना विकास और जल संरक्षण पर ग्रामीणों ने दिए सुझाव*

 

रायपुर, 2 अक्टूबर 2026/ गांधी जयंती के अवसर पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की सभी 163 ग्राम पंचायतों में विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने के लिए विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी के साथ गांवों के समग्र एवं सतत विकास की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

ग्राम सभाओं में विकसित भारत जी-राम-जी योजना के उद्देश्यों, प्रमुख प्रावधानों एवं ग्रामीणों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। आगामी वर्ष के लिए विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने के मुख्य सिद्धांतों, प्राथमिकताओं और संपूर्ण प्रक्रिया से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। गांव की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों की पहचान करने और उनकी प्राथमिकता तय करने में ग्रामीणों की सहभागिता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

 

इस दौरान ग्रामीणों को योजना के तहत 125 दिनों के रोजगार, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी भुगतान, 375 प्रकार के निर्माण कार्यों के माध्यम से अधोसंरचना विकास एवं आजीविका संवर्धन सहित जल संरक्षण से संबंधित कार्यों तथा जी-राम-जी योजना के चार आधारभूत स्तंभों के बारे में जानकारी दी गई।

 

विशेष ग्राम सभाओं में गांवों के लिए आवश्यक अधोसंरचना, रोजगार एवं आजीविका के अवसरों के विस्तार, जल संरक्षण तथा स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े प्रस्तावित कार्यों पर ग्रामीणों से सुझाव लिए गए। ग्रामीणों को बताया गया कि विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है, ताकि प्रत्येक गांव की वास्तविक आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को कार्ययोजना में शामिल किया जा सके।

 

ग्राम सभाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। उन्होंने अपने-अपने गांवों की आवश्यकताओं, विकास संबंधी मांगों और सुझावों को ग्राम सभा के समक्ष रखा। साथ ही गांवों के समग्र, समावेशी एवं सतत विकास के लिए सामूहिक सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी