Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान रू एक तारीख, एक घंटा, एक साथ  की थीम पर जशपुर में चला स्वच्छता श्रमदान अभियान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वच्छाग्रहियों, महिला समूहों, युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026  एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत 01 अक्टूबर को जिलेभर में एक तारीख, एक घंटा, एक साथ की थीम पर व्यापक श्रमदान गतिविधियां आयोजित की गईं। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी एवं कर्मचारियों, स्वच्छाग्रहियों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। अभियान के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों ने एकजुट होकर स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। इस दौरान सड़कों, नालियों, सार्वजनिक परिसरों, बाजार क्षेत्रों, जलस्रोतों तथा आसपास के स्थानों की साफ-सफाई की गई। प्रतिभागियों ने जगह-जगह जमा कचरे एवं प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्रित कर उसका उचित निपटान किया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी स्वयं श्रमदान में हिस्सा लेकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित किया।
स्वच्छता को नियमित व्यवहार बनाने का दिया संदेश
श्रमदान के दौरान ग्रामीणों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, प्लास्टिक कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने के लिए जागरूक किया गया। स्वच्छाग्रहियों एवं अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने लोगों को समझाया कि स्वच्छता केवल किसी विशेष अभियान या दिवस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना आवश्यक है। इस दौरान लोगों ने अपने गांव और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि सामूहिक सहभागिता से स्वच्छता के प्रति जागरूकता को और मजबूत किया जा सकता है तथा स्वच्छ वातावरण से गांवों में स्वस्थ एवं बेहतर जीवन का आधार तैयार होता है।
स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव के संकल्प के साथ आगे बढ़ा अभियान
जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित श्रमदान गतिविधियों में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं और स्वच्छाग्रहियों ने भी स्वच्छता गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के दौरान स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव का संदेश देते हुए स्वच्छता गतिविधियों को निरंतर जारी रखने और गांवों को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी