Ro no D15139/23

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 1.70 करोड़ रुपये की लागत से हुआ निर्माण,शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान

जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करने और आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सड़क निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में फरसाबहार तहसील क्षेत्र के बनमुंडा से लकराघरा मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए यह मार्ग अब सुगम आवागमन का माध्यम बन गया है
बरसात में राह हुई आसान, गांवों के बीच संपर्क हुआ मजबूत
बनमुंडा-लकराघरा मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए दैनिक आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता रहा है। पक्की सड़क नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में यहां आवागमन काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता था। सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण दोपहिया सहित अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती थी। इसका सबसे अधिक असर विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों और रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों पर पड़ता था।
सड़क निर्माण पूरा होने के बाद अब ग्रामीणों को इन परेशानियों से राहत मिली है। बेहतर सड़क संपर्क से गांवों के बीच आवाजाही आसान हुई है और ग्रामीणों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच अधिक सुविधाजनक हो गई है।
ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार
सड़क निर्माण पूर्ण होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही पक्की सड़क की मांग पूरी होने से बरसात के दिनों में होने वाली आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिली है। सड़क बनने से गांवों के बीच संपर्क मजबूत हुआ है और दैनिक जरूरतों के लिए आने-जाने में सुविधा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास के साथ-साथ लोगों के जीवन को आसान बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी