Ro no D15139/23

बारिश के बाद टमाटर की फसल को लेकर किसानों को सलाह

जलभराव की स्थिति में तत्काल जल निकासी करें, सड़े फल-पौधों को खेत से हटाएं

जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/ जिले में लगातार बारिश के बाद टमाटर की फसल में फूल एवं फल झड़ने, काले धब्बे, फल सड़ने तथा जड़ क्षेत्र में जलभराव जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। फसल को इन समस्याओं से बचाने के लिए किसानों को खेत में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के साथ रोगग्रस्त फल एवं पौधों को तत्काल हटाने की सलाह दी गई है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के बाद सबसे पहले खेत से अतिरिक्त पानी की निकासी सुनिश्चित करना जरूरी है। खेत में 24 घंटे से अधिक पानी जमा न रहने दें। मेड़ अथवा नाली काटकर अतिरिक्त पानी को तत्काल बाहर निकालें। भारी मिट्टी वाले खेतों में पौधों की कतारों के बीच निकासी नाली बनाकर जलभराव की समस्या को कम किया जा सकता है।
सड़े एवं रोगग्रस्त फलों को तत्काल हटाना भी आवश्यक है। काले-भूरे धब्बे वाले तथा सड़े हुए फलों को तोड़कर खेत से बाहर नष्ट करें। जमीन पर गिरे हुए फलों को खेत में नहीं छोड़ना चाहिए। अत्यधिक संक्रमित पौधों को भी खेत से निकालकर नष्ट करने की सलाह दी गई है, ताकि रोग का प्रसार अन्य स्वस्थ पौधों तक न हो।
लगातार बारिश के बाद टमाटर की फसल में फफूंदजनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। लेट ब्लाइट, अर्ली ब्लाइट एवं फ्रूट रॉट से बचाव के लिए पंजीकृत अनुशंसा के अनुसार डंदबव्रमइ 75 ॅच् / 2 से 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी का छिड़काव किया जा सकता है। यदि झुलसा रोग के लक्षण दिखाई दें तो डमजंसंÛलस $ डंदबव्रमइ / लगभग 2 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव की सलाह दी गई है। छिड़काव सुबह या शाम के समय करना चाहिए तथा बारिश की स्थिति में मौसम साफ होने के बाद ही छिड़काव करें। किसी एक ही फफूंदनाशी का लगातार बार-बार प्रयोग करने से भी बचना चाहिए।
काले धब्बे एवं फल सड़न की स्थिति में संक्रमित फलों को हटाने के साथ पंजीकृत फफूंदनाशी का उपयोग कृषि विशेषज्ञों की अनुशंसा के अनुसार किया जा सकता है। रोग की स्थिति के अनुसार ब्वचचमत वÛलबीसवतपकम जैसे कॉपर-आधारित उत्पादों का भी अनुशंसित मात्रा में प्रयोग किया जा सकता है। बारिश के बाद खेत से अतिरिक्त पानी निकल जाने और मिट्टी में पर्याप्त नमी कम होने के बाद पौधों की ताकत एवं वृद्धि वापस लाने के लिए हल्की मात्रा में घुलनशील छच्ज्ञ का पत्तियों पर छिड़काव किया जा सकता है। हालांकि पत्तियों पर अत्यधिक नाइट्रोजन देने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे नरम व अधिक शाकीय वृद्धि होने के साथ रोग का जोखिम बढ़ सकता है। सूक्ष्म पोषक तत्वों का प्रयोग मिट्टी अथवा पत्ती परीक्षण तथा फसल की अवस्था के अनुसार करने की सलाह दी गई है।
कृषि विभाग ने किसानों को फिलहाल सिंचाई बंद रखने की सलाह दी है। बारिश के बाद मिट्टी में पर्याप्त नमी होने की स्थिति में ड्रिप सिंचाई बिल्कुल न चलाएं। दोबारा सिंचाई करने से पहले खेत की मिट्टी में नमी की स्थिति की जांच अवश्य करें और आवश्यकता होने पर ही सिंचाई करें।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी