Ro no D15139/23

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों की प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने की समीक्षा

जिले के गांवों और वार्डों से निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत @2047 के संकल्प से जुड़ेंगे नागरिक

 

धमतरी, 2 अक्टूबर 2026। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज धमतरी प्रवास के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर को आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कार्यक्रम के आयोजन, यात्रा मार्ग, सहभागिता, मंच व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है । बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा, आयुक्त नगर निगम श्री अरुण वर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाते हुए नागरिकों को ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प से जोड़ना है।

कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न गांवों, वार्डों, मंडलों एवं विधानसभा क्षेत्रों से सेवा ज्योति यात्राएं प्रारंभ होकर निर्धारित स्थल पर एकत्रित होंगी। अधिक दूरी वाले क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभागियों की सुविधा के लिए आवश्यकतानुसार बाइक रैली भी आयोजित की जाएगी। यात्रा में सबसे आगे ‘सेवा ज्योति’ के साथ वाहन रहेगा।

एकत्रीकरण के बाद जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित होगी। इसमें अतिथियों का स्वागत, सेवा ज्योति की स्थापना तथा प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन होगा। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों द्वारा ‘विकसित भारत @2047’ का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा तथा सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया जाएगा।

मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और सुशासन की यात्रा को स्मरण करते हुए हम समाज के प्रत्येक वर्ग को ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प से जोड़ेंगे। धमतरी जिले में गांवों, वार्डों और विभिन्न क्षेत्रों की सहभागिता से यह यात्रा जनभागीदारी का स्वरूप लेगी। सभी विभाग एवं संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित, गरिमामय और अधिकाधिक जनसहभागिता वाला हो।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी