Ro no D15139/23

सेवा संकल्प एवं प्रतिभा सम्मान: ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, शाला त्यागी बच्चों को बांटी गई सामग्री अतिथियों ने किया पौधरोपण

अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री प्रतिनिधि श्री राकेश अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री अखंड विधायक जी एवं श्री प्रबोध सिंह जी ने शिरकत की। कार्यक्रम में अन्य सम्मानीय अतिथि श्री संतोष जायसवाल जी, श्री चन्द्र बसु यादव जी, श्री मनीष अग्रवाल जी एवं श्री कमलेश जायसवाल जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन व स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मृत्युंजय पांडेय ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी नवागंतुक अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

रंगोली व चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन

अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई रंगोली एवं चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों की रचनात्मकता व कलात्मक सोच की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दमखम
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संकुलों से चयनित होकर आए स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य रंगोली, चित्रकला, भाषण एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने मनमोहक व संदेशप्रद प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
’ भाषण प्रतियोगितारू कुमारी नेहा पैकरा (कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय उदयपुर) – प्रथम
’ रंगोली प्रतियोगितारू कुमारी सुहानी (प्राथमिक शाला केशगवां) – प्रथम
’ चित्रकला प्रतियोगितारू कुमारी नैनसी (माध्यमिक शाला फतेहपुर) – प्रथम
’ नुक्कड़ नाटकरू कुमारी पीहू दास एवं साथी (हाई स्कूल जजगा) – प्रथम

शाला त्यागी बच्चों का पुनः प्रवेश एवं सामग्री वितरण
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दूरस्थ अंचलों से आए शाला त्यागी (आउट ऑफ स्कूल) बच्चों की शाला वापसी कराना रहा। मुख्य अतिथि व अतिथियों के हाथों इन बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ते हुए पाठ्य पुस्तकें, जूते-मोजे एवं स्कूल बैग का वितरण किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि श्री अखंड विधायक जी, श्री प्रबोध सिंह जी एवं श्री संतोष जायसवाल जी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण व दूरस्थ अंचलों की प्रतिभाओं को निखारने का मंच प्रदान करती हैं। साथ ही शाला त्यागी बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़ने की इस पहल को शिक्षा के प्रसार में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
पुरस्कार वितरण, वृक्षारोपण व सेवा संकल्प
विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी सहभागी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा समाज व शिक्षा के उत्थान के लिए सेवा संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग से बीआरसी श्रीमती उषा किरण बखला, बीपीओ श्री सम्पूरन राय, समस्त संकुल समन्वयक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी