Ro no D15139/23

( अम्बिकापुर समाचार)‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ ग्राम पंचायतों में विकसित ग्राम पंचायत प्लान की प्रक्रिया शुरू ग्राम सभाओं में ग्रामीणों ने तय की गांव के विकास की प्राथमिकताएं, जरूरतों और जरूरी कार्यों पर हुआ संवाद विकसित ग्राम पंचायत प्लान के लिए आधार डेटा, GIS मैप और 375 अनुमेय कार्यों की दी गई जानकारी


अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/
गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को सरगुजा जिले के ग्राम पंचायतों में ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (VGPP) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हुई। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों ने अपने गांव की जरूरतों, उपलब्ध संसाधनों और जरूरी विकास कार्यों पर चर्चा कर प्राथमिकताएं सामने रखीं।

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जन योजना अभियान (PPC) के साथ इसे जिलेभर में शुरू किया गया है। ग्राम सभाओं में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ स्व-सहायता समूह की महिलाएं, युवा और ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों से मिले सुझावों के आधार पर गांव के विकास की आगामी कार्य योजना तैयार की जाएगी।

रोजगार से आजीविका तक 8 प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा
ग्राम सभाओं में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी VB-G RAM G अधिनियम 2025 के तहत 125 दिवस रोजगार की वैधानिक गारंटी, 15 दिन में रोजगार, समय पर मजदूरी भुगतान और गांव की जरूरत के अनुसार 375 अनुमेय कार्यों की जानकारी दी गई।

जल सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना, आजीविका और आपदा न्यूनीकरण से जुड़े कार्यों के साथ विभिन्न योजनाओं के अभिसरण पर भी चर्चा हुई। लखपति दीदी योजना, आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने, संतृप्ति आधारित योजना और पंचायतों में लगाए गए QR कोड के जरिए जानकारी उपलब्ध कराने के बारे में ग्रामीणों को बताया गया।

GIS   मैप से लेकर परिसंपत्तियों तक होगा सत्यापन
ग्राम सभाओं में आधार डेटा, GIS मैप और 375 अनुमेय कार्यों की जानकारी साझा की गई। गांव में पहले से मौजूद परिसंपत्तियों के जमीनी सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

अक्टूबर और नवंबर में वार्ड व बसाहट स्तर पर सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन (PRA), ग्रामीणों से परामर्श और स्थल स्थापित किया जाएगा। दिसंबर में VGPP का प्रारूप ग्राम सभा के सामने अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद 15 जनवरी 2027 तक ब्लॉक और जिला स्तर पर योजनाओं का समेकन कर वीबी जीरामजी सॉफ्टवेयर पर अपलोड किया जाएगा।

अभियान के क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत द्वारा जनपद पंचायत सीईओ, कार्यक्रम अधिकारियों, पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों और तकनीकी सहायकों को पहले ही प्रशिक्षण देकर पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।

 
 
मेरे सपनों का भारतर: 3 अक्टूबर को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि, सांसद श्री चिंतामणि महाराज करेंगे अध्यक्षता
शिक्षा विभाग की पत्रिका ‘ओजस्वी भारत’ का होगा विमोचन, रचनात्मक गतिविधियों के साथ लाइट एंड साउंड शो रहेगा आकर्षण

अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 3 अक्टूबर को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम अंबिकापुर में जिला स्तरीय मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष-जन सेवा से देश सेवा’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकास खंडों से छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चिंतामणि महाराज करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरूपा सिंह, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव उपस्थित रहेंगे।

‘ओजस्वी भारत’ पत्रिका का होगा विमोचन

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग सरगुजा की पत्रिका ‘ओजस्वी भारत’ का विमोचन किया जाएगा। पत्रिका के माध्यम से शिक्षा विभाग की उपलब्धियों और रचनात्मक गतिविधियों को प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा ने बताया कि कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां की गई हैं। जिले के विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं में सेवा, सहभागिता और सामाजिक दायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया जाएगा।

रंगोली, निबंध और चित्रकला के विजेता दिखाएंगे प्रतिभा

कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान की थीम एवं सामाजिक संदेश पर आधारित नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। जिला स्तरीय रंगोली, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में विभिन्न विकासखंडों से प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। भाषा एवं वक्तृत्व कला से संबंधित गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुस्तक दान महाअभियान के अंतर्गत जिला ग्रंथालय के माध्यम से पुस्तकों का संकलन एवं वितरण किया जाएगा। वहीं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी (इंस्पायर अवॉर्ड) लगाई जाएगी, जिसमें अम्बिकापुर सहित विभिन्न विकासखंडों से चयनित विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।

उल्लास स्वयंसेवकों का होगा सम्मान, टीएलएम की लगेगी प्रदर्शनी

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत साक्षरता अभियान में योगदान देने वाले उल्लास स्वयंसेवकों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत लोकतंत्र एवं मतदान के महत्व पर केंद्रित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी और पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में आकर्षक लाइट एंड साउंड शो की प्रस्तुति होगी, जो जिला स्तरीय आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी