Ro no D15139/23

खिलाड़ी तनावमुक्त और अनुशासित होकर खेल भावना के साथ मैदान में उतरे – मंत्री टंक राम वर्मा

*बलौदाबाजार में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज*

 

*पांच संभागों के 480 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम*

 

रायपुर,03 अक्टूबर 2026/

 

बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ल हाई स्कूल मैदान में शनिवार को चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा द्वारा ध्वजारोहण करने और रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा प्रतियोगिता के औपचारिक उद्घाटन की घोषणा के साथ ही खेल महाकुंभ का आगाज हो गया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत में रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग से आए 480 खिलाड़ियों की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्चपास्ट से मुख्य अतिथि को सलामी दी, जिसके बाद स्कूली छात्राओं की रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया।

3 से 6 अक्टूबर तक आयोजित इस चार दिवसीय आयोजन में प्रदेश भर से आए खिलाड़ी कुराश, रग्बी और नेटबॉल खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। कुराश प्रतियोगिता नगर भवन में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका समूहों के लिए आयोजित होगी, जबकि 14 वर्ष आयु वर्ग का रग्बी मुकाबला सेजेस हिंदी माध्यम स्कूल में और 19 वर्ष आयु वर्ग की नेटबॉल स्पर्धा जिला स्टेडियम के लॉन टेनिस मैदान में संपन्न कराई जाएगी। इस राज्य स्तरीय आयोजन में पांचों संभागों के 240 बालक और 240 बालिका खिलाड़ियों के साथ-साथ 100 ऑफिशियल्स सहित कुल 580 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि खेल में हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जीत जहाँ खिलाड़ी को आगे बढ़ने की राह दिखाती है, वहीं हार अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने का अवसर देती है। आज के दौर में खेल के प्रति नजरिया पूरी तरह बदल चुका है, जहाँ खिलाड़ी या तो जीतते हैं या नया अनुभव सीखते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से तनावमुक्त और अनुशासित होकर खेल भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया।

इसी क्रम में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बच्चों को मैदान से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए बताया कि सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिसके तहत गांवों में ‘व्हीबी-जी राम जी’ योजना के जरिए खेल मैदानों का समतलीकरण कराया जाएगा।

समारोह के दौरान कुराश के राष्ट्रीय खिलाड़ी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को खेल के नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करने, अनुशासन बनाए रखने और खेल भावना की उच्च परंपराओं को कायम रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, एसपी, जिला पंचायत सीईओ सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

        *कंवर समाज ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण*   *जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष देश के लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री*   *विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका*   *नक्सलवाद के अंत के साथ बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस