Ro no D15139/23

डोंगरगढ़ में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर 6 अक्टूबर को

*सेवा संकल्प अभियान*

*- एक ही स्थान पर मिलेगी शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी*

*- पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर किया जाएगा लाभान्वित*

राजनांदगांव 05 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के तहत 6 अक्टूबर 2026 को जनपद पंचायत कार्यालय परिसर डोंगरगढ़ में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोडऩे के साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना तथा नागरिकों से प्राप्त मांग, शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित आवेदनों का यथासंभव त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया जाएगा। डोंगरगढ़ विकासखंड के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ ले सकते है।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?