Ro no D15139/23

(अम्बिकापुर समाचार )संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित

विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा, शैक्षणिक व्यवस्था और करियर के अवसरों की दी गई जानकारी

अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2026/   संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के फार्मेसी विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के सिटी कैंपस, दर्रीपारा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में बी. फार्मेसी एवं डी. फार्मेसी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए इंडक्शन एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, करियर के अवसरों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले, मुख्य अतिथि, विभागाध्यक्ष एवं उपस्थित प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत एवं विश्वविद्यालय के कुलगीत का सामूहिक गायन हुआ।
कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसरों का सदुपयोग करने, ज्ञान एवं कौशल विकसित करने तथा समाज और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। फार्मेसी विभागाध्यक्ष प्रो. रोहितास देशमुख ने स्वागत उद्बोधन में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए फार्मेसी शिक्षा में अनुशासन, नियमित अध्ययन, व्यावहारिक प्रशिक्षण और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान बी. फार्मेसी पाठ्यक्रम का परिचय एवं शैक्षणिक संरचना की जानकारी कार्यक्रम समन्वयक श्री आनंद कुमार ने दी। वहीं, डी. फार्मेसी पाठ्यक्रम की रूपरेखा एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जुनैद खान ने विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। सहायक कुलसचिव श्री सी. एल. टंडन ने पंजीयन, नामांकन एवं परीक्षा प्रणाली से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
डॉ. रंजीत हरवंश ने फार्मेसी के क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों, रोजगार की संभावनाओं और व्यावसायिक विकास के विभिन्न मार्गों की जानकारी दी। वहीं, डॉ. रामू सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सहित विभिन्न पाठ्येतर गतिविधियों में विद्यार्थियों की सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. रंजीत हरवंश ने आभार प्रदर्शन किया। इसके पश्चात राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस इंडक्शन एवं स्वागत कार्यक्रम के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ फार्मेसी शिक्षा की शुरुआत के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक यात्रा के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य में स्वास्थ्य सेवा एवं फार्मेसी के क्षेत्र में बेहतर संभावनाओं की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सरगुजा के 882 मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर’ ’छूटे हुए और युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए चलेगा एक माह का अभियान
विलोपित प्रविष्टियों का होगा घर-घर पुनर्सत्यापन, नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार और स्थानांतरण की मिलेगी सुविधा’

अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2026/  भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देशानुसार एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। ‘मेरा वोट, मेरी ताकत’ के संदेश के साथ जिले के सभी 882 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान विभिन्न कारणों से विलोपित प्रविष्टियों का बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर जाकर पुनर्सत्यापन किया जाएगा। साथ ही छूटे हुए, नए, युवा एवं पहली बार मतदान करने वाले पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम एवं विवरण में सुधार, स्थानांतरण तथा अन्य संबंधित सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को मतदान केंद्रों पर कार्यालयीन समय में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। वहीं शुक्रवार और शनिवार को पॉलिटेक्निक, आईटीआई, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल तथा उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के माध्यम से युवा एवं भावी मतदाताओं के पंजीकरण के लिए शिविर आयोजित होंगे। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) द्वारा बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिले में अभियान के संचालन के लिए 882 बूथ लेवल अधिकारी (BLO), 12 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO), 03 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) तथा 01 जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) के माध्यम से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी। नागरिक अपने क्षेत्र के संबंधित अधिकारी से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, विवरण में सुधार या अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के प्रचार-प्रसार हेतु पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं आईटीआई में होगा जागरूकता कार्यक्रम

अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2026/  कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के प्रचार-प्रसार एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 14 अक्टूबर 2026 को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अम्बिकापुर तथा 15 अक्टूबर 2026 को आईटीआई, अम्बिकापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के उद्देश्य एवं प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा विद्यार्थियों को इसमें सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार )अड़ची में तालाब निर्माण से बदली रोजगार की तस्वीर, 100 से अधिक ग्रामीणों को गांव में ही मिला काम

    वीबी-जी राम जी के तहत 6.33 लाख रुपये की लागत से बन रहा तालाब, जल संरक्षण के साथ खेती-किसानी को मिलेगा सहारा NMMS और फेस अटेंडेंस ऐप से श्रमिकों की उपस्थिति…

    Read more

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी

    चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2026/   मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव