Ro no D15139/23

 माँ बम्लेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए 12 जोनल अधिकारी नियुक्त

– 20 अक्टूबर तक सेवा पंडालों, पदयात्री मार्गों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की करेंगे निगरानी
– श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वास्थ्य, प्रकाश एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी मंदिर में क्वांर नवरात्रि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिले के विभिन्न विभागों के 12 अधिकारियों को जोनल अधिकारी नियुक्त किया है। नियुक्त अधिकारी 20 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा पंडालों, पदयात्री मार्गों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर सेवा पंडाल स्थापित किए गए हैं। पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए मार्गों पर मरम्मत, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। इन व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों एवं सेवा पंडालों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री आरके जाम्बुलकर, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री रविन्द्र कुमार नेहरा, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्रीमती विजय लक्ष्मी बर्मन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास बघेल, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री नीलेश रामटेके, उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर, खनिज अधिकारी श्रीमती ज्योति मिश्रा, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री नितेश दुगे, सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री गिनेन्द्र साहू तथा उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अनुप चटर्जी को विभिन्न सेवा पंडालों एवं पदयात्री मार्गों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री हर्ष कुमार मेश्राम को निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता सुश्री पलक जैन को मेला अवधि में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्त जोनल अधिकारियों को सेवा पंडालों का नियमित निरीक्षण करने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं, आवश्यक दवाइयों, पेयजल, प्रकाश एवं संकेतक व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पदयात्री मार्गों पर यातायात व्यवस्था की निगरानी करते हुए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का तत्काल निराकरण कराने कहा गया है। जिला प्रशासन ने सभी जोनल अधिकारियों को संबंधित विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सेवा पंडाल संचालकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल संबंधित विभाग, पुलिस एवं जिला प्रशासन को सूचित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा कंट्रोल रूम को जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान श्री नेतराम साहू को खेती-किसानी के लिए मिल रही आर्थिक सहायता

      राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को आर्थिक सहायता और कृषि संबंधी कार्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग मिल रहा है। योजना अंतर्गत…

    Read more

    मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम

      – कलेक्टर ने क्वांर नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश – पदयात्री मार्गों पर सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका