Ro no D15139/23

 मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थी आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवी संगठन

– 11 अक्टूबर से 45 सेवा पंडालों में निरंतर जारी है श्रद्धालुओं की सेवा
– श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन, पेयजल, नाश्ता एवं प्राथमिक उपचार की मिल रही सुविधा
– जिला प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय से पदयात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं
राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सेवा के लिए जिला प्रशासन और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस 11 अक्टूबर से विभिन्न मार्गों पर स्थापित 45 सेवा पंडालों में निरंतर सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इन सेवा पंडालों में श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन, स्वच्छ पेयजल, नाश्ता, चाय एवं प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही पदयात्रियों के विश्राम, अस्थायी शौचालय एवं स्वच्छता की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर डोंगरगढ़ पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अंजोरा बाईपास रोड, देवादा भाटिया पेट्रोल पंप, टेडेसरा, इंदावानी रोड, सोमनी, मनकी, सुंदरा, पार्रीनाला, अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास, रायपुर नाका, बागेश्वर मंदिर के पास, टेलीफोन एक्सचेंज के पास, बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के पास, गौरी नगर मोड़ के पास, शिव मंदिर के पास रायपुर नाका, स्टेशन रोड, महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, पुरानी सिविल लाइन, बजरंग व्यायाम शाला के पास, संगम चौक तुलसीपुर, नवागांव, बापूटोला, सुकुलदैहान, टेकारहर्री, भानपुरी स्कूल, मुसराकला, कुसमी, मांडीतराई, बेलगांव, मोहारा डोंगरगढ़, बोरतलाब, मुसराखुर्द, देवकट्टा, नंदई चौक, रानीतराई एवं सुरगी सहित विभिन्न स्थानों पर सेवा पंडाल संचालित किए जा रहे हैं। इन सेवा पंडालों में स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य सेवा भाव से श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। सेवा कार्यों में मां बम्लेश्वरी सेवा समिति, जिला औद्योगिक संघ, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, जिला पत्रकार महासंघ, व्यापारिक संस्थाओं, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पत्रकार कल्याण संघ, ग्राम पंचायतों तथा स्वयंसेवी समितियों की सक्रिय भागीदारी है। सेवा पंडालों में दोनों समय भोजन, पेयजल एवं नाश्ते की व्यवस्था के साथ ही श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। लंबी दूरी की पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए विश्राम की व्यवस्था भी की गई है।
छीरपानी में पांच सेवा पंडालों से श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाएं –
डोंगरगढ़ के छीरपानी प्रांगण में भी पांच सेवा पंडाल संचालित किए जा रहे हैं। यहां जय बाबा सिंह सेवा समिति रायपुर, मां बम्लेश्वरी सेवा समिति रायपुर, शिव शक्ति रायपुर, यादव समाज एवं अखिल भारतीय अग्रवाल समाज द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। इन पंडालों में भोजन, पेयजल, नाश्ता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
जिला प्रशासन द्वारा सेवा पंडालों के सुचारू संचालन एवं व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित अधिकारियों द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। पदयात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान श्री नेतराम साहू को खेती-किसानी के लिए मिल रही आर्थिक सहायता

      राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को आर्थिक सहायता और कृषि संबंधी कार्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग मिल रहा है। योजना अंतर्गत…

    Read more

    मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम

      – कलेक्टर ने क्वांर नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश – पदयात्री मार्गों पर सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका