Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख रुपए के एसडीएम कार्यालय भवन का किया लोकार्पण

*नए भवन से प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी गति, नागरिकों को शासकीय सेवाओं में मिलेगी सुविधा*

 

*उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा—जनता के काम समय पर हों, प्रशासन में पारदर्शिता और संवेदनशीलता रहे*

 

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026/ कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों को बेहतर शासकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन के शुरू होने से अनुविभागीय स्तर पर प्रशासनिक कार्यों के संचालन को बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में शासकीय सेवाओं की व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और आम नागरिकों को बेहतर शासकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्व संबंधी मामले सीधे आम जनता से जुड़े होते हैं, इसलिए इनके निराकरण में समयबद्धता और पारदर्शिता बेहद जरूरी है।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों – कर्मचारियों से कहा कि वे स्वयं को जनता का सेवक मानकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनके कार्य समय पर पूरे हों। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के मैदानी कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि जनसामान्य को अनावश्यक परेशानी न हो। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है।

 

उप मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सूतियापाठ स्थित मां हिंगलाज माता मंदिर के जीर्णोद्धार और ग्राम मोतिमपुर से मंदिर तक पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 47 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और धार्मिक स्थल का विकास होगा। उन्होंने बताया कि कवर्धा में बिलासपुर रोड और रायपुर रोड से शहर के भीतर प्रवेश करने वाले मार्गों पर 54 करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही माता विंध्यवासिनी मंदिर और बूढ़ा महादेव मंदिर के विकास पर भी काम किया जा रहा है। महामाया मंदिर चौक से समनापुर तक सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्यों से क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि एसडीएम कार्यालय परिसर में बनाए गए किसान सदन में नागरिकों और किसानों के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां टेलीविजन, आरामदायक कुर्सियां, वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि कार्यालय आने वाले किसानों को इंतजार के दौरान असुविधा न हो। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगरपालिका कवर्धा के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं शाकम्बरी बोर्ड के सदस्य श्री संतोष पटेल जी, श्री लाला राम साहू, जनपद पंचायत लोहारा की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा ठाकुर, नगरपालिका लोहारा की अध्यक्ष श्रीमती सरिता मिश्रा, जिला पंचायत सभापति श्री मनीराम साहू, नगरपालिका लोहारा के उपाध्यक्ष श्री हेमंत साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित आम नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में उत्साह एवं खुशी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को शक्कर की बोरियों से तौलकर जताया आभार

    *किसान संघों ने किया स्वागत, किसानों ने कवर्धा विधायक श्री शर्मा का गन्ना भेंटकर किया भव्य अभिनंदन*   *गन्ना उत्पादक किसानों ने कहा- मूल्य वृद्धि से बढ़ेगी आय, खेती को…

    Read more

    छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण संशोधन विधेयक 2026

    वरिष्ठ सचिवों की समिति की बैठक आयोजित   रायपुर, 14 अक्टूबर 2026/ राज्य शासन के प्रशासनिक सुधार और अत्यावश्यक सेवाओं के सुचारू संचालन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका