Ro no D15139/23

दुर्घटनाओं में मृतकों के निकटतम वारिसों को मिलेगी आर्थिक सहायता, 16 प्रकरणों में 64 लाख रुपये स्वीकृत

जशपुरनगर 14 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन प्रावधानों के तहत दुर्घटनाओं में मृत्यु होने पर मृतकों के निकटतम वारिसों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए जशपुर जिले में 16 प्रकरणों में सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर कार्यालय, जिला जशपुर द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रत्येक प्रकरण में चार लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई है। इस तरह कुल 64 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 (दिनांक 01 दिसंबर 2022 तक यथा संशोधित) के परिशिष्ट-छ के अंतर्गत दुर्घटनाओं में मृत्यु होने पर प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से यह स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत प्रकरणों में कुएं, तालाब, नदी, बांध तथा अन्य जल स्रोतों में डूबने से हुई मौतों के मामले शामिल हैं।
’इन हितग्राहियों के प्रकरणों में स्वीकृत हुई सहायता राशि’
जारी सूची के अनुसार, श्री ललकू राम के आवेदन पर मनीषा बाई की कुएं में गिरकर पानी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह घटना 17 सितंबर 2025 को बेमताटोली, तहसील कुनकुरी में हुई थी।
इसी प्रकार श्री बरनाबास तिर्की के आवेदन पर बीकांत तिर्की की तालाब में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह घटना 12 मई 2026 को ग्राम बाहमनपुर, तहसील व जिला जशपुर में हुई थी। श्री अनूप राम के आवेदन पर सरस्वती बाई की तालाब में डूबने से मृत्यु के मामले में भी चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह घटना 13 दिसंबर 2026 को ग्राम सिंगिबहार, तहसील फरसाबहार में होना सूची में दर्ज है।
श्री मधुरा राम के आवेदन पर लच्छू राम की बांध के पानी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह घटना 27 फरवरी 2026 को ग्राम पटिया (अंगराकटोना), तहसील मनोरा में हुई थी। श्रीमती जगमाईत बाई के आवेदन पर बलदेव राम की ईब नदी में डूबने से मृत्यु के मामले में चार लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। यह घटना 7 सितंबर 2025 को ग्राम रेमने, तहसील मनोरा में हुई थी।
श्री संतोष तिग्गा के आवेदन पर शबनम तिग्गा की तालाब में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह घटना 26 जनवरी 2026 को ग्राम साजबहार (कंडरापानी), तहसील तपकरा में हुई थी। वहीं, श्री ओंकार एक्का के आवेदन पर मोनिका एक्का की कुएं में गिरकर डूबने से मृत्यु के मामले में चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह घटना 29 अप्रैल 2026 को ग्राम लिटिम, तहसील मनोरा में हुई थी।
श्री राम प्रसाद डनसेना के आवेदन पर नरेन्द्र डनसेना की डेम के पानी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह घटना 8 अक्टूबर 2021 को ग्राम कोनपारा, तहसील फरसाबहार में हुई थी। श्रीमती देवकुंवर के आवेदन पर विनोद महंत की कुएं में गिरकर डूबने से मृत्यु के मामले में चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह घटना 1 अक्टूबर 2025 को ग्राम गोडीकला, तहसील पत्थलगांव में हुई थी।
श्री जयपाल साय के आवेदन पर सागरमती बाई की कुएं में गिरकर डूबने से मृत्यु के प्रकरण में चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह घटना 24 दिसंबर 2024 को ग्राम गारीघाट (किनकेला टोला), तहसील फरसाबहार में हुई थी। श्रीमती चमन खातून के आवेदन पर सफदर अंसारी की लावा नदी के पानी में डूबने से मृत्यु के मामले में चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह घटना 22 अक्टूबर 2024 को ग्राम डड़गांव, तहसील मनोरा में हुई थी।
श्रीमती अनिता खलखो के आवेदन पर मनोज खलखो की नदी के पानी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह घटना 7 अक्टूबर 2025 को ग्राम गुल्लू, तहसील मनोरा में हुई थी। श्री शीतल शाह के आवेदन पर शिवानी शाह की नदी में डूबने से मृत्यु के मामले में चार लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। यह घटना 27 सितंबर 2025 को ग्राम भालूमुंडा, तहसील फरसाबहार में हुई थी।
श्रीमती बिहनी बाई के आवेदन पर पटला राम की तालाब में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह घटना 8 मई 2025 को ग्राम गेधा, तहसील मनोरा में हुई थी। श्रीमती फूलमेत बाई के आवेदन पर अमीन राम की कुएं में गिरकर डूबने से मृत्यु के मामले में चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह घटना 1 अक्टूबर 2025 को ग्राम कुंहारबहार, तहसील फरसाबहार में हुई थी। इसी क्रम में श्रीमती पदना बाई के आवेदन पर संकुंद्रो साय की कुएं में गिरकर पानी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह घटना 23 अप्रैल 2026 को ग्राम माटीपहाड़छर्री में हुई थी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

    *भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मिला आमंत्रण* *मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला दर्शकों के लिए निःशुल्क प्रवेश का दिया सुझाव, छत्तीसगढ़…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

    *मठ मंदिर में गौ माता को गुड़ और केला खिलाकर किया पूजन, जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन*   *मुख्यमंत्री ने कहा – छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका