Ro no D15139/23

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल हुआ शून्य, मिली बड़ी राहत

*सेवा संकल्प अभियान*

*5 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया, पहले 3 से 4 हजार रूपए तक आने वाला बिजली बिल अब शून्य*

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के साथ-साथ शासकीय सेवकों के लिए भी बिजली खर्च में बचत का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को बिजली बिल से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित इस पहल का लाभ लेते हुए कांकेर के जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश निषाद ने भी अपने निज निवास मुड़पार (दखनी) में सोलर पैनल स्थापित करवाया है।

श्री रमेश निषाद ने बताया कि जुलाई 2026 में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर में 5 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया। इससे पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 3 से 4 हजार रूपए तक आता था, लेकिन सोलर पैनल स्थापित होने के बाद अब उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। इससे उन्हें हर महीने बिजली बिल में होने वाले खर्च में बचत हो रही है। श्री निषाद ने बताया कि सोलर पैनल लगवाने के बाद केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार एवं राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई, इस प्रकार उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की अनुदान प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी शिक्षा विभाग सहित सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों से भी अपील की है कि सरकार की जन कल्याणकारी योजना का लाभ उठायें और सोलर पैनल के माध्यम से अपने घर में ही बिजली उत्पादन कर योजना का लाभ उठाएं, मुफ्त में बिजली पाएं।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउंसलिंग 16 अक्टूबर को

    राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चतुर्थ काउंसलिंग 16 अक्टूबर 2026 को सुबह…

    Read more

    आयुष्मान कार्ड से शीतल प्रसाद गेंड्रे को मिला नि:शुल्क उपचार

    *सेवा की कहानी   राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?