Ro no D15139/23

(अम्बिकापुर समाचार )होली कॉस आशा निकुंज श्रवण बाधित विशेष विद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों ने पेंटिंग, नृत्य और विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

अम्बिकापुर 14 अक्टूबर 2026/    सेवा संकल्प अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा  होली कॉस आशा निकुंज श्रवण बाधित विशेष विद्यालय में दिव्यांगजन सहयोग गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पेंटिंग, नृत्य तथा विज्ञान मेले के अंतर्गत विभिन्न मॉडलों एवं प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और कौशल का परिचय दिया। गतिविधि का उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनकी रचनात्मक क्षमताओं को मंच प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के अवसर पर समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी, होली क्रॉस आशा निकुंज श्रवण बाधित विशेष विद्यालय, अंबिकापुर के प्राचार्य एवं विद्यालय के स्टॉफ उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश झा ने प्राथमिक शाला मझलीपारा का किया औचक निरीक्षण

अम्बिकापुर 14 अक्टूबर 2026/
   जिला शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश झा ने बुधवार को विकासखण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मझलीपारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शैक्षणिक गुणवत्ता से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कक्षाओं, विद्यालय परिसर, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थित तथा स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी ली।।बच्चों से चर्चा के दौरान पाया गया कि विद्यालय में शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जा रहा है। विद्यालय में शैक्षिक व्यवस्था उचित पायी गई। जिस हेतु प्रधान पाठक एवं शिक्षकों की सराहना की गई। विद्यालय में बाउण्ड्रीवॉल के अंदर सफाई की आवश्यकता पाए जाने पर प्रधान पाठक को तत्काल सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

  • Related Posts

    सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग के स्टॉल से नागरिक हुए योजनाओं के प्रति जागरूक

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- जनमन पत्रिका, ब्रोशर एवं पाम्पलेट्स का नि:शुल्क वितरण*   *- नागरिकों ने जनमन पत्रिका में प्रकाशित जानकारी को बताया उपयोगी*   राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026।…

    Read more

    ग्राम ढारा में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- धारा जलाशय में जलभराव, टेल क्षेत्र तक सिंचाई सुविधा एवं आगामी रबी फसल की तैयारियों पर किसानों से चर्चा*   *- नहर लाइनिंग कार्य से…

    Read more

    NATIONAL

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?