Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान: झगराखंड जलाशय में स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

*ग्रामीणों को जल के सदुपयोग, वर्षा जल संचयन एवं जलाशयों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए किया गया जागरूक*

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जीपीएम जिले में जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आज गौरेला विकासखंड के झगराखंड जलाशय में स्वच्छता एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जलाशय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान जल जन चौपाल, जल संकल्प, ग्रामीण पेयजल स्रोतों की जांच एवं ग्राम जल सुरक्षा संवाद के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के महत्व की जानकारी दी गई। विभागीय अमले ने बताया कि जल जीवन का आधार है और इसकी प्रत्येक बूंद का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जल स्रोतों में गंदगी एवं अपशिष्ट पदार्थ डालने से जल की गुणवत्ता प्रभावित होती है, इसलिए जलाशयों, तालाबों, नदियों एवं अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखना आवश्यक है।

जल चौपाल में ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन, पानी के विवेकपूर्ण उपयोग, जल के अपव्यय को रोकने तथा पेयजल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई एवं देखरेख के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही जल संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, पानी का सदुपयोग करने तथा भावी पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण के प्रति सजग रहने का सामूहिक संकल्प लिया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़कर जल सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ*   *एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत शिवरीनारायण के विकास की घोषणा*…

    Read more

    प्रशासनिक अधिकारियों से सकारात्मक बातचीत के बाद गंगरेल बांध प्रभावितों का जल सत्याग्रह समाप्त

    तीसरे दिन सौहार्दपूर्ण माहौल में बनी आगे की बातचीत की सहमति, मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखेगा प्रभावितों का प्रतिनिधिमंडल   धमतरी, 14 अक्टूबर 2026। गंगरेल बांध के डूब प्रभावित…

    Read more

    NATIONAL

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?