
*सेवा की कहानी
राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। इससे गंभीर बीमारियों के उपचार के दौरान परिवारों पर पडऩे वाला आर्थिक बोझ कम हो रहा है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से जरूरतमंद एवं पात्र नागरिकों को समय पर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्र्राम भोथीपार खुर्द निवासी श्री शीतल प्रसाद गेंड्रे पिछले एक वर्ष से पैरोटाइट ईस्टर की बीमारी से पीडि़त थे। बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर राजनांदगांव जिले के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां आयुष्मान कार्ड से उपचार किया गया। श्री शीतल प्रसाद गेंड्रे ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान कोई राशि खर्च नहीं करनी पड़ी। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिलने से आर्थिक राहत मिली है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से उपचार का खर्च उठाना कठिन होता। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मिल रही स्वास्थ्य सुविधा उनके लिए काफी मददगार मिली है। श्री शीतल प्रसाद गेंड्रे ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।









