
*सेवा संकल्प अभियान*
*- धारा जलाशय में जलभराव, टेल क्षेत्र तक सिंचाई सुविधा एवं आगामी रबी फसल की तैयारियों पर किसानों से चर्चा*
*- नहर लाइनिंग कार्य से पलांदूर एवं छीपा तक पहुंच रहा सिंचाई के लिए पानी*
राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम ढारा में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ढारा जलाशय में जलभराव की स्थिति, नहरों के माध्यम से टेल क्षेत्र तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने, जल प्रबंधन एवं आगामी रबी फसल की तैयारियों के संबंध में किसानों से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि बारनारा डायवर्सन पोषक नहर एवं ढारा मुख्य नहर में लाइनिंग कार्य होने से टेल क्षेत्र के ग्राम पलांदूर एवं छीपा तक सिंचाई के लिए जल आपूर्ति हो रही है। इससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल रहा है। इस दौरान किसानों से उपलब्ध जल के समुचित उपयोग, बेहतर जल प्रबंधन एवं आगामी रबी फसल के लिए सिंचाई व्यवस्था के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जल संरक्षण एवं सिंचाई के लिए पानी के सदुपयोग करने का संकल्प लिया गया।









