Ro no D15139/23

सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग के स्टॉल से नागरिक हुए योजनाओं के प्रति जागरूक

*सेवा संकल्प अभियान*

*- जनमन पत्रिका, ब्रोशर एवं पाम्पलेट्स का नि:शुल्क वितरण*

*- नागरिकों ने जनमन पत्रिका में प्रकाशित जानकारी को बताया उपयोगी*

राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा लखोली स्थित स्कूल मैदान में आयोजित सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग के स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, शासकीय सेवाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस दौरान विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन सहित योजनाओं से संबंधित ब्रोशर, पाम्पलेट्स एवं पुस्तिकाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया। नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। स्टॉल में पहुंचे नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रचार सामग्री प्राप्त की और शासन की योजनाओं की जानकारी को उपयोगी बताया।

*जनमन पत्रिका की उपयोगी जानकारी को नागरिकों ने सराहा*

शिविर में लखोली निवासी श्री नरसिंग साहू ने बताया कि जनमन पत्रिका के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं गतिविधियों की महत्वपूर्ण जानकारी मिली। श्रमिक कार्ड बनवाने शिविर पहुंचे श्री घनश्याम श्रीवास ने भी जनसंपर्क विभाग के स्टॉल से जनमन पत्रिका प्राप्त की और इसमें प्रकाशित जानकारी को उपयोगी बताया। लखोली निवासी श्रीमती मोतिम साहू एवं श्रीमती सीमा साहू ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह राशि प्राप्त हो रही है। उन्होंने स्टॉल के माध्यम से अन्य शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसी तरह श्री डीएल बरैया, श्री विजय साकरे, श्रीमती गायत्री देशलहरे सहित अन्य नागरिकों ने जनमन पत्रिका एवं प्रचार सामग्री प्राप्त कर जनसंपर्क विभाग की पहल की सराहना की।

  • Related Posts

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ*   *एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत शिवरीनारायण के विकास की घोषणा*…

    Read more

    प्रशासनिक अधिकारियों से सकारात्मक बातचीत के बाद गंगरेल बांध प्रभावितों का जल सत्याग्रह समाप्त

    तीसरे दिन सौहार्दपूर्ण माहौल में बनी आगे की बातचीत की सहमति, मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखेगा प्रभावितों का प्रतिनिधिमंडल   धमतरी, 14 अक्टूबर 2026। गंगरेल बांध के डूब प्रभावित…

    Read more

    NATIONAL

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?