Ro no D15139/23

RAWE विद्यार्थियों ने खेत में मृदा नमूना संग्रहण की विधि का किया प्रदर्शन

किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व एवं संतुलित उर्वरक उपयोग की दी जानकारी

14 अक्टूबर 2026। ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के अंतर्गत चतुर्थ वर्ष के कृषि विद्यार्थियों द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को खेत में मृदा नमूना संग्रहण (Soil Sampling) की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कृषक को मिट्टी का नमूना लेने की सही विधि समझाते हुए मृदा परीक्षण के महत्व और फसल उत्पादन में इसकी उपयोगिता की जानकारी दी।

प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम खेत के विभिन्न स्थानों से खरपतवार, कंकड़ एवं फसल अवशेष हटाए। इसके बाद लगभग 0 से 15 सेंटीमीटर की गहराई से मिट्टी के नमूने एकत्र किए गए। सभी नमूनों को अच्छी तरह मिलाकर एक प्रतिनिधि नमूना तैयार किया गया। नमूने को साफ थैली में भरकर उस पर कृषक का नाम, खेत का विवरण, फसल का नाम तथा नमूना संग्रहण की तिथि अंकित की गई।

विद्यार्थियों ने बताया कि मृदा परीक्षण के माध्यम से मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों, पीएच (pH) मान तथा अन्य आवश्यक गुणों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके आधार पर फसल की आवश्यकता के अनुरूप उर्वरकों का उचित एवं संतुलित उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है। इससे अनावश्यक उर्वरक खर्च में कमी लाने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा फसल उत्पादन एवं गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम डॉ. नवनीत राणा (डीन) के दिशानिर्देश में, डॉ. भूमिका हत्गिया (RAWE समन्वयक) के मार्गदर्शन तथा डॉ. हरीश कुमार (विषय विशेषज्ञ) की उपस्थिति एवं तकनीकी सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को कृषि की व्यावहारिक तकनीकों का अनुभव प्राप्त हुआ तथा कृषक को वैज्ञानिक पद्धति से मृदा परीक्षण कराने और संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

  • Related Posts

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ*   *एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत शिवरीनारायण के विकास की घोषणा*…

    Read more

    प्रशासनिक अधिकारियों से सकारात्मक बातचीत के बाद गंगरेल बांध प्रभावितों का जल सत्याग्रह समाप्त

    तीसरे दिन सौहार्दपूर्ण माहौल में बनी आगे की बातचीत की सहमति, मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखेगा प्रभावितों का प्रतिनिधिमंडल   धमतरी, 14 अक्टूबर 2026। गंगरेल बांध के डूब प्रभावित…

    Read more

    NATIONAL

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?