Ro no D15139/23

सीएम कैम्प कार्यालय बगिया की पहल से स्व. मनसुखनी बाई के परिवार को मिला 4 लाख रुपये का मुआवजा

 
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नाम आवेदन सौंपकर पिता रामसाय पैंकरा ने मांगी थी सहायता
मुआवजा राशि मिलने से परिवार को मिला आर्थिक संबल, परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

जशपुरनगर 23 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से फरसाबहार तहसील के ग्राम बारो निवासी रामसाय पैंकरा के परिवार को बड़ी राहत मिली है। उनकी पुत्री स्वर्गीय मनसुखनी बाई की मृत्यु के बाद लंबित मुआवजा प्रकरण में परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। लंबे समय से मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे परिवार के लिए यह राशि आर्थिक संबल बनी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत मनसुखनी बाई आंगनबाड़ी केंद्र में खाना बनाने के दौरान आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उपचार के दौरान 24 जनवरी 2024 को उनका निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद स्वर्गीय मनसुखनी बाई के पिता रामसाय पैंकरा ने सीएम कैम्प कार्यालय बगिया पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नाम लिखित आवेदन सौंपा और अपनी समस्या से अवगत कराते हुए सहायता की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री की पहल पर संबंधित विभाग के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। इसके बाद रामसाय पैंकरा के परिवार को 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्राप्त हुई। मुआवजा राशि मिलने से परिवार को आर्थिक राहत मिली है। कठिन समय में सहायता मिलने पर परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
सीएम कैम्प कार्यालय बगिया बना जरूरतमंदों के लिए आशा का केंद्र
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सीएम कैंप कार्यालय बगिया में अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंच रहे आम नागरिकों के आवेदनों पर संबंधित विभागों के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। कार्यालय की पहल से जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के निराकरण और उन्हें राहत दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। रामसाय पैंकरा के परिवार को मुआवजा मिलना इस बात का उदाहरण है कि संवेदनशील पहल और संबंधित विभागों के समन्वय से जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाई जा सकती है। सीएम कैंप कार्यालय बगिया के माध्यम से मिल रही सहायता से आम नागरिकों में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद मजबूत हो रही है।

  • Related Posts

    राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

    18 विद्यालयों में बनेंगे 36 अतिरिक्त कक्ष, 17 आंगनबाड़ी भवनों और 17 राशन दुकानों के लिए भी स्वीकृति*   *13 मुक्तिधामों में शेड एवं प्रतीक्षालय और दो नवीन पंचायत भवनों…

    Read more

    एनसीबी और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने 11 मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण

    चार मेडिकल स्टोर्स में अभिलेखों के संधारण में अनियमितता मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी रायपुर, 23 अक्टूबर 2026/ स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) और खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी