Ro no D15139/23

नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर
मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी कक्षाएं

जशपुरनगर 24 अक्टूबर 2026/ जिला प्रशासन जशपुर द्वारा संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू हो गई है।
जिले के युवाओं को विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में नए सत्र के तहत छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, छत्तीसगढ़ व्यापम, एसएसबी से संबंधित पटवारी, अमीन एवं छात्रावास अधीक्षक जैसी भर्ती परीक्षाओं तथा कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जीडी परीक्षा की तैयारी के लिए बैच संचालित किए जाएंगे।
इसके माध्यम से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन एवं अध्ययन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
चार केंद्रों में होगी प्रवेश परीक्षा
नए बैच में प्रवेश के लिए परीक्षा एक नवंबर को ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
इसके लिए जिले के चार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव और बगीचा शामिल हैं। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 5 नवंबर को घोषित किया जाएगा।
इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 12, 13, 14 एवं 15 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 नवंबर 2026 से नए बैच की कक्षाएं प्रारंभ होंगी।
50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा
संस्थान में प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर कुल 50 विद्यार्थियों को निःशुल्क हॉस्टल सुविधा प्रदान की जाएगी।
इसमें छात्र एवं छात्राएं दोनों शामिल होंगे। इससे चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान आवास की सुविधा मिल सकेगी।
गूगल फॉर्म से करना होगा आवेदन
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन गूगल फॉर्म के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म का लिंक प्राप्त करने और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के आधिकारिक व्हाट्सऐप एवं टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने की सलाह दी गई है।
जिला प्रशासन जशपुर एवं नवसंकल्प शिक्षण संस्थान द्वारा जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    जिले की सभी सहकारी समितियों में ’कृषक उन्नति योजना’ के लिए पंजीयन जारीः फसल विविधीकरण से किसानों की आय में होगा इजाफा

    धान की जगह अदरक की खेती कर ग्राम लिबरा के अभिषेक सिंह उठा रहे हैं योजना का सीधा लाभ अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2026/  राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘कृषक उन्नति योजना’ का…

    Read more

    जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में

    लोक नृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक सहित आठ विधाओं में युवा दिखाएंगे प्रतिभा,15 से 29 वर्ष तक के युवा ले सकेंगे भाग अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2026/  युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील