Ro no D15139/23

शासन की प्राथमिकताओं और जनहित से जुड़े मामलों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करें- कलेक्टर श्री वसंत

धान खरीदी के लिए अभी से तैयारी सुनिश्चित करने, किसानों की शिकायतों का समय रहते निराकरण सुनिश्चित करने दिए गए निर्देश
कलेक्टर ने राज्योत्सव समारोह के जिले में गरिमामयी सफल आयोजन हेतु सभी अधिकारियों एवं जिला प्रशासन की टीम को दी बधाई
समय सीमा में राजस्व प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न


अम्बिकापुर 03 नवम्बर 2026/  
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जिले में राज्योत्सव समारोह के  गरिमामयी सफल आयोजन हेतु सभी अधिकारियों एवं जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी।

कलेक्टर ने बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, विभिन्न कार्यक्रमों एवं धान खरीदी की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं और जनहित से जुड़े मामलों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर विभागवार शिकायतों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिले के चिन्हांकित शासकीय स्कूलों में संचालित नीट एवं जेईई लाइव ऑनलाइन कोचिंग कक्षाओं की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को कक्षाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए तथा किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने कहा। बैठक में पूर्व बैठकों एवं निरीक्षणों के दौरान विभागों को दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही की जानकारी भी ली गई। वहीं डीएमएफ अंतर्गत वसूली प्रकरणों की स्थिति, डीएमएफ अंतर्गत अपूर्ण कार्यों की जानकारी, जाति प्रमाणपत्र एवं जन्म प्रमाणपत्र निर्माण में प्रगति की जानकारी, मुआवजा प्रकरणों सहित अन्य विषयों पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव, डीएफओ श्री  लोकनाथ पटेल, प्रशिक्षु आईएफएस श्री कुणाल मिश्रा, नगर निगम आयुक्त श्री विनय अग्रवाल सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

धान खरीदी की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश-
कलेक्टर ने 15 नवम्बर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिले में किसानों की सुविधा एवं सुचारू धान खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने सभी तहसीलदारों को गिरदावरी की शिकायतों का जल्द निराकरण करने कहा, ताकि धान खरीदी के दौरान किसानों को समस्या ना हो। वहीं एसडीएम, खाद्य अधिकारी सहित संबंधित विभागों को शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए तथा कहा कि धान खरीदी में किसी भी स्तर पर शिकायत ना आए, सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करें।

समय सीमा में राजस्व प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश-
कलेक्टर श्री वसंत ने राजस्व विभाग की समीक्षा में लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।उन्होंने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित सभी राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग अपने समय सीमा के  कार्यों में गंभीरता लाएं तथा आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए।कलेक्टर श्री वसंत ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख निर्माण कार्यों की भी तहसीलवार समीक्षा की। इस दौरान  सीमांकन, नामांतरण, त्रुटि सुधार, नक्शा बटांकन, सीमांकन, नामांतरण, आधार सीडिंग, वृक्ष कटाई,  डिजिटल हस्ताक्षर, किसान किताब पत्र, जेंडर प्रविष्टि, डीसीएस सर्वे, कोटवारी भूमि, अतिक्रमण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी आवेदन समय सीमा से बाहर नहीं होना चाहिए। सभी राजस्व अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार)खीरे की खेती से अश्वनी राजवाड़े बनीं लखपति दीदी डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर ढाई एकड़ में कर रहीं खीरे की खेती, अच्छी पैदावार से बढ़ी आमदनी

        बिहार तक पहुंच रही खीरे की उपज, गांव के 20 से 25 लोगों को प्रतिदिन मिल रहा रोजगार आर्थिक आत्मनिर्भरता से परिवार में आई खुशहाली, बच्चों को मिल…

    Read more

    प्रशासनिक शिथिलता एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता पर संभागायुक्त की  कार्रवाई, बिहारपुर प्रभारी तहसीलदार निलंबित

    अम्बिकापुर 03 नवम्बर 2026/   सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा ने  एक आदेश जारी कर श्री करमचंद जाटवर, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार, बिहारपुर, जिला सूरजपुर  की कार्यशैली एवं आचरण…

    Read more

    NATIONAL

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी  आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा