Ro no D15139/23

स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के चलते रेलवे ओवरब्रिज से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

– कलेक्टर ने जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया आदेश

 

*- रेलवे ओवरब्रिज से दुपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का आवागमन आगामी आदेश तक प्रतिबंधित*

 

*- यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए परिवर्तित मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

 

राजनांदगांव 06 नवम्बर 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज के कार्य के दौरान जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव-खैरागढ़ मार्ग पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी क्रमांक 329 A) से दुपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर आगामी आदेश तक पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।

कलेक्टर ने संयुक्त निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजनांदगांव-खैरागढ़ मार्ग पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज से दुपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन आगामी आदेश तक पूर्णत: प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस एवं यातायात विभाग को वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए परिवर्तित मार्ग की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक असुविधा न हो तथा निर्माण कार्य सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

उल्लेखनीय है कि निर्माणाधीन लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 460 (स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज) का 6 नवम्बर 2026 को संबंधित विभाग रेलवे, लोक निर्माण विभाग (सेतु), राजस्व, नगर पालिक निगम एवं यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण प्रतिवेदन के अनुसार रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के अंतर्गत बॉक्स पुशिंग का कार्य 1 नवम्बर 2026 से प्रारंभ किया गया है। उक्त कार्य 30 दिसम्बर 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है। निर्माण कार्य के दौरान जन-धन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ओवरब्रिज से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक पाया गया है।

  • Related Posts

    लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार

    *विकासखंड स्तर पर 4-6 नवम्बर, जिला स्तर पर 16-25 नवम्बर और संभाग स्तर पर 7-11 दिसम्बर तक प्रतियोगिताओं का आयोजन*   *बस्तरवासियों की रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर खिलाड़ी…

    Read more

    बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के संबंध में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

    राजनांदगांव 06 नवम्बर 2026। बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की…

    Read more

    NATIONAL

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा