Ro no D15139/23

जशपुर में 13 एवं 14 नवंबर को जिला स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक प्रतियोगिता का होगा आयोजन.

प्रतियोगिता में 12 खेलों में प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी खेल प्रतिभा, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
जशपुरनगर 07 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले में आगामी 13 एवं 14 नवंबर को जिला स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को डिप्टी कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह बेसेन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।
जिला स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 नवंबर को रणजीता स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता का समापन 14 नवंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 12 प्रकार के खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें खो-खो, हॉकी, कबड्डी सहित अन्य खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस 13 नवंबर को 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के जूनियर खिलाड़ी शामिल होंगे। वहीं, 14 नवंबर को 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री बेसेन ने आयोजन स्थल पर मैदान में पानी का छिड़काव, खिलाड़ियों के लिए भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूर्ण करने कहा।
कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा विभाग को डॉक्टरों की मेडिकल टीम के रखने के लिए कहा गया है।
इस अवसर पर नगर पालिका, खाद्य विभाग, नगर सेना, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग,खेल विभाग, शिक्षा विभाग, जनसंपर्क विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की पत्थलगांव में कार्रवाई

    6 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, जांच के लिए मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों के 5 नमूने संकलित जशपुरनगर 07 नवंबर 2026/ दीपावली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं…

    Read more

    जशपुर में बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन बिहान योजना के वित्तीय पहलुओं पर 140 प्रतिभागियों को दिया गया प्रशिक्षण

    जशपुरनगर 07 नवंबर 2026/ जिला पंचायत जशपुर के सभागार में बिहान योजना अंतर्गत बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।…

    Read more

    NATIONAL

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत