Ro no D15139/23

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त कार्यक्रम के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

राजनांदगांव 12 नवम्बर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली (मतदाता सूची) का विशेष संक्षिप्त अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 कार्यक्रम के संदर्भ में कलेक्टोरेट में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगिता देवांगन सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण 2 नवम्बर 2026, मतदान सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवम्बर 2026, दावा आपत्ति 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2026, दावा आपत्तियों का निराकरण 28 दिसम्बर 2026 एवं मतदान सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा। विधानसभावार मतदान केन्द्रों की संख्या 1075 है। राजनांदगांव जिले अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 899 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 293 है। जिसमें खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला के खैरागढ़ तहसील अंतर्गत 106 मतदान केन्द्र आते है। राजनांदगांव जिला के डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 85, घुमका तहसील अंतर्गत 68, राजनांदगांव तहसील अंतर्गत 34 मतदान केन्द्र आते है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत 243 मतदान केन्द्र आते है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत 272 मतदान केन्द्र आते है। जिसमें डोंगरगांव तहसील अंतर्गत 142, डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 58, लाल बहादुर नगर तहसील अंतर्गत 72 मतदान केन्द्र आते है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत 267 मतदान केन्द्र आते है। जिसमें राजनांदगांव जिले के छुरिया तहसील अंतर्गत 109, कुमरदा तहसील अंतर्गत 88 एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला के अम्बागढ़ चौकी तहसील अंतर्गत 70 मतदान केन्द्र आते है।

विधानसभावार अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 की स्थिति में मतदाताओं की संख्या 792485 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 396898, महिला मतदाताओं की संख्या 395581, अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 204537 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 103640, महिला मतदाताओं की संख्या 100895, अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 201500 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 99271, महिला मतदाताओं की संख्या 102227, अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 199555 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 100700, महिला मतदाताओं की संख्या 98853, अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 186890 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 93285, महिला मतदाताओं की संख्या 93605 है।

इसी तरह विधानसभावार प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवम्बर 2026 की स्थिति में मतदाताओं की संख्या 801468 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 400800, महिला मतदाताओं की संख्या 400661, अन्य मतदाताओं की संख्या 7 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 207469 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 104952, महिला मतदाताओं की संख्या 102515, अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 203803 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 100196, महिला मतदाताओं की संख्या 103605, अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 201155 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 101435, महिला मतदाताओं की संख्या 99718, अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 189041 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 94217, महिला मतदाताओं की संख्या 94823, अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है।

राजनांदगांव जिलावार अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 की स्थिति में मतदाताओं की संख्या 675194 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 337828, महिला मतदाताओं की संख्या 337360, अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 134330 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 67804, महिला मतदाताओं की संख्या 66524, अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 201500 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 99271, महिला मतदाताओं की संख्या 102227, अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 199555 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 100700, महिला मतदाताओं की संख्या 98853, अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 139809 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 70053, महिला मतदाताओं की संख्या 69756 है।

इसी तरह विधानसभावार प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवम्बर 2026 की स्थिति में मतदाताओं की संख्या 682163 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 340838, महिला मतदाताओं की संख्या 341319, अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 135879 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 68466, महिला मतदाताओं की संख्या 67411, अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 203803 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 100196, महिला मतदाताओं की संख्या 103605, अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 201155 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 101435, महिला मतदाताओं की संख्या 99718, अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 141326 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 70741, महिला मतदाताओं की संख्या 70585 है।

अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 के उपरांत सतत पुनरीक्षण अवधि में फार्म 6 के 13027, फार्म 7 के 2154, फार्म 8 के 10293 दावा-आपत्ति की प्राप्त हुई है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत फार्म 6 के 4299, फार्म 7 के 638, फार्म 8 के 2740 दावा-आपत्ति की प्राप्त हुई है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत फार्म 6 के 2360, फार्म 7 के 285, फार्म 8 के 3062 दावा-आपत्ति की प्राप्त हुई है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत फार्म 6 के 2646, फार्म 7 के 505, फार्म 8 के 2491 दावा-आपत्ति की प्राप्त हुई है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत फार्म 6 के 3722, फार्म 7 के 726, फार्म 8 के 2000 दावा-आपत्ति की प्राप्त हुई है।

बैठक में बताया गया कि पुनरीक्षण के दौरान 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई या 1 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले ऐसे सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने हेतु फार्म 6 के माध्यम से आवेदन कर सकते है। प्राप्त दावा आपत्ति की सूची पुनरीक्षण के दौरान जिले की वेबसाईट पर प्रत्येक साप्तह अपलोड की जायेगी। जिसका अवलोकन नागरिक कर सकते है। ईआरओ द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की साप्ताहिक बैठक आयोजित कर प्राप्त दावा-आपत्तियों की सूची उपलब्ध कराया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला स्तरीय कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। कार्यालयीन समय में 1950 नम्बर पर संपर्क कर पुनरीक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते है। जिला स्तर पर 07744-226315, तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। वोटर सर्विस पोर्टल एवं मतदाता हेल्पलाइन ऐप की सहायता से मतदाता, मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, मतदाता पंजीकरण, संशोधन एवं विलोपन के लिए ऑनलाईन फॉर्म भरने, ई-इपिक डाऊनलोड करने, डिजिटल फोटो मतदाता पर्ची डाउनलोड करने, शिकायत करने, मतदान केन्द्र का विवरण खोजने का कार्य आसानी से कर सकते है। बीएलए की नियुक्ति-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल प्रत्येक मतदान केन्द्र हेतु उसी मतदान केन्द्र के एक मतदाता को अपने दल की ओर से बीएलए नियुक्त कर सकते है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के श्री अरूण शुक्ला एवं श्री मुकेश बघेल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री कमलजीत पिंटू एवं श्री रूपेश दुबे, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के श्री ऋषभ रामटेके, श्री हेमंत सूर्यवंशी, श्री नमन कुमार पटेल सहित अन्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

    राजनांदगांव 12 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को स्वीकृत सहायता अनुदान राशि संबंधित तहसीलदारों को…

    Read more

    विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों में 2 नवम्बर से 20 नवम्बर 2026 तक निबंध और प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता

    राजनांदगांव 12 नवम्बर 2026। भारत निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों में 2 नवम्बर से 20 नवम्बर 2026 तक तीन स्तर पर निबंध और प्रश्रोत्तरी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?