Ro no D15139/23

 कल 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, धमतरी जिले में सभी तैयारियां पूर्ण 1 लाख 31 हजार 491 पंजीकृत किसानों से 1 लाख 22 हजार 58 हेक्टेयर रकबे में उत्पादित धान की होगी खरीदी

 

 

अवैध धान परिवहन पर निगरानी के लिए चेकपोस्ट स्थापित, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और उड़नदस्ता दलों का गठन

धमतरी, 14 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धमतरी जिले में कल 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत होगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा, खरीदी व्यवस्था की सुगमता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

जिले में इस वर्ष कुल 1 लाख 31 हजार 491 किसान पंजीकृत हैं। इन किसानों की कुल पंजीकृत भूमि का रकबा 1 लाख 30 हजार 659 हेक्टेयर है, जबकि धान का कुल पंजीकृत रकबा 1 लाख 22 हजार 58 हेक्टेयर है। बड़ी संख्या में पंजीकृत किसानों को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित खरीदी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

धान खरीदी के लिए सभी उपार्जन केंद्रों में साफ-सफाई, फेंसिंग, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, किसानों के बैठने की सुविधा, तौल उपकरण, नमी मापक यंत्र, बारदाने तथा धान के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। खरीदी केंद्रों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संबंधित अधिकारियों को केंद्रों में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

धान खरीदी के दौरान अवैध धान की आवक रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेकपोस्टों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति तथा उड़नदस्ता दलों का गठन भी किया गया है। ये दल विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं बिक्री पर निगरानी रखेंगे। संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान खरीदी शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को उपार्जन केंद्रों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें और खरीदी व्यवस्था पर लगातार नजर रखें। उन्होंने अवैध धान की आवक पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित उपार्जन केंद्रों में अपनी उपज लेकर आएं तथा धान विक्रय के लिए शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रक्रिया का पालन करें।

  • Related Posts

    किसानों की सुविधा के लिए जिले में 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्थापित

    नवीन धान उपार्जन केन्द्रों से 18 हजार 608 किसानों को मिलेगी धान विक्रय की सुविधा   *- जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122*  …

    Read more

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण

    जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 पंजीकृत किसान बेच सकेंगे धान*   *- धान खरीदी के पहले दिन 15 नवम्बर के लिए 805 किसानों को…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप