Ro no D15139/23

जिला स्तरीय रोजगार मेला 18 नवंबर को शासकीय आईटीआई कुरूद में होगा आयोजित

 

पांच निजी कंपनियों द्वारा 162 से अधिक पदों पर की जाएगी भर्ती, 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर

धमतरी, 14 नवंबर 2026। युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं रोजगार विभाग द्वारा 18 नवंबर 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), कुरूद में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें पांच निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर 162 से अधिक अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।

उपसंचालक, रोजगार डॉ. (श्रीमती) शशिकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने वाली कंपनियों में पुशकल एग्रोटेक लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 एवं सेल्स ऑफिसर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह स्काई ऑटोमोबाइल रायपुर द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के 5 एवं फिटर के 2 पद, टीमलीज सर्विसेज लिमिटेड द्वारा पिकर-पैकर के 50 पद, प्रगति फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ऑफिसर के 35 पद तथा आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड रायपुर द्वारा कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई (ऑटोमोबाइल मैकेनिक) तथा बीएससी कृषि निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं संबंधित पदों की पात्रता के अनुरूप साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल http://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर शासकीय आईटीआई कुरूद में उपस्थित होकर अपने साथ रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा तथा समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति लाना होगा।

जिला रोजगार विभाग ने जिले के अधिकाधिक पात्र युवाओं से इस रोजगार मेले में शामिल होकर निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इसमें सम्मिलित होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

  • Related Posts

    किसानों की सुविधा के लिए जिले में 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्थापित

    नवीन धान उपार्जन केन्द्रों से 18 हजार 608 किसानों को मिलेगी धान विक्रय की सुविधा   *- जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122*  …

    Read more

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण

    जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 पंजीकृत किसान बेच सकेंगे धान*   *- धान खरीदी के पहले दिन 15 नवम्बर के लिए 805 किसानों को…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप