Ro no D15139/23

AI और बदलती तकनीक के दौर में युवाओं को भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करना जरूरी – कलेक्टर रोहित व्यास

जशपुरनगर 14 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने विगत दिवस महाविद्यालयों एवं आईटीआई के प्राचार्यों की बैठक में आधुनिक कौशल, AI, अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट पर विस्तार से समीक्षा किए।
कलेक्टर ने कहा कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने पर दिया जोर
 बैठक में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए संस्थागत सहभागिता और समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि आज तकनीक और रोजगार का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सहित आधुनिक तकनीकों के बढ़ते प्रभाव के साथ भविष्य में रोजगार के लिए आवश्यक कौशल भी बदलेंगे।
ऐसे में युवाओं को केवल पारंपरिक शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल से दक्ष बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डिग्री के साथ कौशल और तकनीकी दक्षता युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और प्राचार्य उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी महाविद्यालयों एवं ITI के प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे अपने संस्थानों में अध्ययनरत अधिक से अधिक विद्यार्थियों को वर्तमान में संचालित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं बैचों से जोड़ें।
 उन्होंने प्रत्येक महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल गठित करने तथा पूर्व विद्यार्थियों का मजबूत एलुमनाई नेटवर्क विकसित करने पर भी जोर दिया।
नियमित Alumni Meet के माध्यम से पूर्व विद्यार्थियों के अनुभव, मार्गदर्शन एवं व्यावसायिक संपर्कों का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों तक पहुंचाने की बात कही।
कलेक्टर ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी उपलब्ध प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी करें, आवश्यक कौशल सीखें और प्रशिक्षण के बाद अच्छे संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में प्लेसमेंट प्राप्त कर सकें। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक पहुंचाने और संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया।
बैठक में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना तथा राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना सहित विभिन्न कौशल विकास एवं अप्रेंटिसशिप कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, व्यावहारिक दक्षता एवं उद्योगों में कार्य करने का अनुभव उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही पहले से संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, उपलब्ध बैचों, विद्यार्थियों की भागीदारी और प्रशिक्षण के बाद प्लेसमेंट की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक में NavGurukul के प्रतिनिधियों द्वारा संस्था के प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं युवाओं को तकनीकी और रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने युवाओं को प्रोग्रामिंग, कंप्यूटर एवं डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी दक्षता के साथ संचार कौशल, समस्या समाधान, आत्मविश्वास एवं कार्यस्थल के अनुरूप आवश्यक क्षमताओं के विकास पर भी जोर दिया जाता है। प्रतिनिधियों ने युवाओं के लिए उपलब्ध प्रशिक्षण एवं करियर के अवसरों तथा उन्हें रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी साझा की। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने प्रशिक्षण अनुभव एवं सीखने की प्रक्रिया से जुड़े अनुभव भी साझा किए।
इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी  जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य श्री अमरनाथ धमगया, कौशल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री प्रकाश यादव,  एवं  विभिन्न महाविद्यालयों एवं ITI के प्राचार्य और फैकल्टी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

      अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप