Ro no D15139/23

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 2 दिसंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

 *जशपुर जिले के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, 31 जनवरी 2027 को होगी अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा*

जशपुरनगर 14 नवंबर 2026/ शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से सैनिक स्कूल एवं नवीन सैनिक स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 3 नवंबर से प्रारंभ हो चुके हैं। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक 2 दिसंबर 2026 को रात्रि 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान भी 2 दिसंबर तक किया जा सकेगा। निर्धारित तिथि के बाद विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2026 तक आवेदन करने की सुविधा रहेगी। आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन 7 दिसंबर से 9 दिसंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए शहर की जानकारी 11 जनवरी 2027 को जारी होगी तथा प्रवेश पत्र 25 जनवरी 2027 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी तथा पेन एवं पेपर (ओएमआर शीट) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 वीं की परीक्षा की अवधि 150 मिनट निर्धारित है, जो 13 माध्यमों में आयोजित होगी। वहीं कक्षा 9वीं की परीक्षा 180 मिनट की होगी तथा इसका माध्यम अंग्रेजी रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट **https://exams.nta.ac.in/sainik-school-society/** अथवा **https://nta.ac.in/** पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

      अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप