Ro no D15139/23

धमतरी जिले में धान खरीदी के पहले दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का हुआ उपार्जन

दूसरे दिन 1,015 किसानों ने कटाया टोकन, 3,670.78 मीट्रिक टन (36,707.80 क्विंटल) धान खरीदी का लक्ष्य

धमतरी, 15 नवंबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर को जिले के उपार्जन केंद्रों में हुआ। खरीदी के पहले दिन किसानों में धान विक्रय को लेकर उत्साह देखा गया। जिले के 102 धान उपार्जन केंद्रों में कुल 688 किसानों ने टोकन के माध्यम से धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया था। इन किसानों से कुल 2,629 मीट्रिक टन (26,290 क्विंटल) धान की खरीदी की गई।

 

धान खरीदी के दूसरे दिन 16 नवंबर के लिए भी किसानों ने अच्छी भागीदारी दिखाई है। जिले में कुल 1,015 किसानों ने धान विक्रय के लिए टोकन कटाया है। इन किसानों से निर्धारित तिथि पर कुल 3,670.78 मीट्रिक टन (36,707.80 क्विंटल) धान का उपार्जन किया जाएगा। इससे स्पष्ट है कि खरीदी प्रक्रिया के शुरुआती दिनों में ही किसान अपनी उपज विक्रय के लिए उपार्जन केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।

 

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष धमतरी जिले में कुल 1 लाख 31 हजार 491 किसानों का पंजीयन किया गया है। इन किसानों की कुल पंजीकृत भूमि का रकबा 1 लाख 30 हजार 659 हेक्टेयर है, जबकि धान का कुल पंजीकृत रकबा 1 लाख 22 हजार 58 हेक्टेयर दर्ज किया गया है। बड़ी संख्या में पंजीकृत किसानों की सुविधा और धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए जिले के उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

 

प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा, व्यवस्थित तौल, बारदाना, पेयजल, छाया तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

 

जिला प्रशासन ने किसानों से निर्धारित तिथि के टोकन के अनुसार ही उपार्जन केंद्रों में धान लाने तथा खरीदी संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि सभी किसानों की उपज का सुव्यवस्थित एवं सुगमतापूर्वक उपार्जन सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    किसान किशोर कुमार सिरमौर ने ऐप से टोकन कटाकर बेचा 130 कट्टा धान

    *डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान खरीदी की प्रक्रिया*   रायपुर,15 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा एवं उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी

    *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ से किया खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी का शुभारंभ, 3,095 उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए व्यापक व्यवस्था*   *21 क्विंटल से…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप