Ro no D15139/23

धान खरीदी अभियान के तहत जिले में 2,398 किसानों से अब तक 8,205 मीट्रिक टन धान की खरीदी

 

18 नवंबर के लिए 1,008 टोकन जारी, टोकन के माध्यम से 3,663 मीट्रिक टन धान खरीदी प्रस्तावित

धमतरी, 17 नवंबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से जारी है। किसानों की सुविधा और उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन जारी कर धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 नवंबर 2026 को धान विक्रय के लिए कुल 1,008 टोकन जारी किए गए हैं। इन टोकनों के माध्यम से 3,663.25 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी। वहीं, जिले में धान खरीदी प्रारंभ होने से अब तक कुल 2,398 किसानों से 8,205.16 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है।
धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा, निर्धारित तौल व्यवस्था, आवश्यक अभिलेखों के संधारण तथा धान के सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे जारी टोकन के अनुसार निर्धारित तिथि पर ही संबंधित उपार्जन केंद्र में अपना धान लेकर पहुंचें। धान को साफ-सुथरा एवं निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप तैयार रखें तथा खरीदी संबंधी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। प्रशासन का प्रयास है कि जिले के सभी पात्र किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) 18 नवंबर को राजमोहिनी देवी ऑडिटोरियम में जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन, विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

    ’सांसद श्री चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल अम्बिकापुर 17 नवम्बर 2026/  जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिले में 18 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस समारोह…

    Read more

    ( अम्बिकापुर समाचार ) घर बैठे ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान बिक्री, रामपुर केंद्र में 7 ग्राम पंचायतों के 826 किसानों को मिल रही सुविधा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों ने ऑनलाइन टोकन और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी पर जताई खुशी अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी