Ro no D15139/23

बिना वैध अनुज्ञप्ति कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण करने वाली फर्म पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई

लगभग 5 लाख रुपए की सामग्री जब्त, 12 प्रकार की मशीनें और 8 प्रकार के कच्चे माल भी जब्त
तीन कॉस्मेटिक उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे, रिपोर्ट मिलने के बाद होगी आगे की वैधानिक कार्रवाई

रायपुर, 17 नवंबर 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन, रायपुर की टीम ने बिना वैध निर्माण अनुज्ञप्ति के कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण करने वाली फर्म के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 5 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ श्री दीपक कुमार अग्रवाल (आईएएस) के निर्देशानुसार एवं सहायक औषधि नियंत्रक श्री बेनी राम साहू के मार्गदर्शन में की गई।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रायपुर के महावीर नगर स्थित मेसर्स शिव बाबा इंटरनेशनल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फर्म के संचालक श्री महेंद्र सचदेव द्वारा बिना वैध निर्माण अनुज्ञप्ति के विभिन्न प्रकार के कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण किया जा रहा था। विभाग द्वारा फर्म को किसी प्रकार की निर्माण अनुज्ञप्ति जारी नहीं की गई थी।

निरीक्षण के दौरान मौके पर ग्लैमरिक्स ब्यूटी क्रीम (GLAMORIX BEAUTY CREAM), मॉम ब्यूटी व्हाइटनिंग क्रीम (MOM BEAUTY WHITENING CREAM) एवं क्वीनज़ पर्ल फेशियल सीरम (QUEENZZ PEARL FACIAL SERUM) का निर्माण किया जाना पाया गया। टीम ने तीनों उत्पादों के नमूने गुणवत्ता परीक्षण एवं विश्लेषण के लिए लिए तथा निर्मित उत्पादों को जब्त किया।

कार्रवाई के दौरान निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही 12 प्रकार की मशीनें एवं कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण में प्रयुक्त होने वाले 8 प्रकार के कच्चे माल को भी जब्त किया गया। जब्त की गई समस्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 5 लाख रुपए है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा इसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के प्रावधानों के तहत की गई है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में औषधि नियंत्रण अधिकारी श्री टेकचंद धिरहे, श्री ईश्वरी नारायण सिंह, श्रीमती लक्ष्मी कौशिक एवं श्री सुरेश साहू शामिल रहे।

संदिग्ध कॉस्मेटिक उत्पादों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे बिना वैध निर्माण अनुज्ञप्ति के कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण, भंडारण, विक्रय अथवा वितरण न करें। उपभोक्ता कॉस्मेटिक उत्पाद खरीदते समय उत्पाद का लेबल, निर्माता का नाम एवं पता, निर्माण अनुज्ञप्ति संबंधी विवरण तथा उपयोग की अंतिम तिथि अवश्य जांचें।

विभाग ने संदिग्ध, अवैध अथवा बिना उचित लेबल वाले कॉस्मेटिक उत्पादों की जानकारी मोबाइल नंबर 9340597097 पर देने की अपील की है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

  • Related Posts

    भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    *जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी*   *नारागांव बनेगा प्रदेश का पहला शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा से संचालित गांव, पेयजल और आवास…

    Read more

    (रायपुर समाचार) हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 से 20 जनवरी 2027 तक होंगी आयोजित

    रायपुर, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2027 के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं एवं प्रायोजना कार्य की तिथियां निर्धारित कर दी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी