Ro no D15139/23

एआई और डिजिटल तकनीक से युवाओं को जोड़ने की पहल, पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को बताए रोजगार और स्टार्टअप के अवसर

 

‘युवा धमतरी’ कार्यक्रम में कौशल विकास, स्वरोजगार और नवाचार पर विशेष प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए किया प्रेरित

धमतरी, 18 नवंबर 2026/ तकनीकी बदलाव के दौर में युवाओं को आधुनिक कौशल से जोड़कर रोजगार और उद्यमिता के नए अवसरों के लिए तैयार करने जिला प्रशासन की ‘युवा धमतरी’ पहल के तहत मंगलवार को भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक, धमतरी में विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल तकनीक, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप की संभावनाओं से अवगत कराया गया।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं श्री अमित मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में गुड गवर्नेंस के क्षेत्र से श्री प्रियांश पांडे एवं सीजीएस नेटवर्क के श्री उमेश महलांगे ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि तेजी से बदलते तकनीकी परिवेश में केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान भी हासिल करना होगा। तकनीकी दक्षता और नए कौशल युवाओं के लिए रोजगार के साथ स्वरोजगार के रास्ते भी खोल सकते हैं।
कार्यक्रम में ‘युवा धमतरी’ पहल, स्टार्टअप लॉन्चपैड, नवाचार और उद्यमिता से जुड़ी संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि अपने नए विचारों और स्थानीय जरूरतों पर आधारित व्यावसायिक योजनाओं को किस तरह स्टार्टअप के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्हें नौकरी तलाशने वाले के साथ-साथ रोजगार सृजन करने वाला बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से श्री कुंदन कुमार साहू, श्री पूनमचंद, श्री तारजन, श्री एस.के. गजेंद्र, श्री देवेंद्र कुमार एवं श्री सिकंदर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलते तकनीकी परिदृश्य के अनुरूप तैयार करना और उनमें नवाचार, उद्यमिता तथा आत्मनिर्भरता की सोच विकसित करना रहा। ‘युवा धमतरी’ के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीक, कौशल और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की यह पहल जिले में युवा क्षमता को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

  • Related Posts

    फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का मिलेगा अवसर

      धमतरी, 18 नवंबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया शुरू हो…

    Read more

    पति के जाने के बाद नहीं टूटा हौसला, 40 हजार के ऋण से रेखा ने संवार लिया बेटी का भविष्य

      कभी बेटी की परवरिश और पढ़ाई की चिंता थी सबसे बड़ी चुनौती, आज फल दुकान की कमाई से चला रहीं घर-परिवार; सक्षम ऋण योजना ने दिया आत्मनिर्भरता का सहारा…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी