Ro no D15139/23

पति के जाने के बाद नहीं टूटा हौसला, 40 हजार के ऋण से रेखा ने संवार लिया बेटी का भविष्य

 

कभी बेटी की परवरिश और पढ़ाई की चिंता थी सबसे बड़ी चुनौती, आज फल दुकान की कमाई से चला रहीं घर-परिवार; सक्षम ऋण योजना ने दिया आत्मनिर्भरता का सहारा

धमतरी 18 नवंबर 2026/ जिंदगी में आए कठिन दौर ने जब सारे सहारे छीन लिए, तब एक मां ने अपने हौसले को ही अपनी ताकत बना लिया। पति के निधन के बाद बेटी के पालन-पोषण और उसकी पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी श्रीमती रेखा शांडिल्य के कंधों पर आ गई। आर्थिक चुनौतियां थीं, भविष्य की चिंता थी, लेकिन बेटी की पढ़ाई और बेहतर जीवन का सपना उन्होंने कभी नहीं छोड़ा। आज वही रेखा अपने छोटे से फल व्यवसाय के सहारे न केवल परिवार चला रही हैं, बल्कि बेटी के सपनों को भी नई उड़ान दे रही हैं।

धमतरी के जालमपुर-1 निवासी रेखा के जीवन में बदलाव की शुरुआत महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम ऋण योजना से हुई। घर पर ही छोटा व्यवसाय शुरू करने की इच्छा रखने वाली रेखा को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से इस योजना की जानकारी मिली। उन्होंने विभागीय कार्यालय से संपर्क कर ऋण के लिए आवेदन किया। जनवरी 2025 में उन्हें 40 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। इस राशि से उन्होंने घर के पास ही फल की दुकान शुरू की।

शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन रेखा ने मेहनत और लगन को अपना साथी बनाया। धीरे-धीरे दुकान चलने लगी और नियमित आमदनी का जरिया बन गई। आज इसी छोटी सी दुकान से वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं और बेटी की पढ़ाई का खर्च भी स्वयं उठा रही हैं। साथ ही ऋण की किस्तों का भुगतान भी नियमित रूप से कर रही हैं।

रेखा के लिए यह दुकान केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की पहचान बन गई है। जिस महिला के सामने कभी परिवार चलाने और बेटी की पढ़ाई जारी रखने की चिंता थी, आज वही महिला अपने परिश्रम से दोनों जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही है।

सक्षम ऋण योजना से मिली मदद ने रेखा को केवल आर्थिक संबल ही नहीं दिया, बल्कि मुश्किल परिस्थितियों से लड़ने का आत्मविश्वास भी दिया। बेटी की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रहना उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि और खुशी है।

रेखा शांडिल्य की कहानी इस बात की मिसाल है कि यदि हौसले मजबूत हों और शासन की योजनाओं का सहारा मिले, तो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सफलता की राह बनाई जा सकती है। एक मां का संघर्ष आज आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी बन चुका है।

 

  • Related Posts

    फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का मिलेगा अवसर

      धमतरी, 18 नवंबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया शुरू हो…

    Read more

    एआई और डिजिटल तकनीक से युवाओं को जोड़ने की पहल, पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को बताए रोजगार और स्टार्टअप के अवसर

      ‘युवा धमतरी’ कार्यक्रम में कौशल विकास, स्वरोजगार और नवाचार पर विशेष प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए किया प्रेरित धमतरी, 18 नवंबर 2026/ तकनीकी बदलाव के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी